पोप लियो 14वें 7 मई को अमरीका के राज्य सचिव मार्को रूबियो से मिलेंगे
वाटिकन सिटी, मंगलवार, 5 मई 2026 (रेई) : गुरुवार, 7 मई को सुबह 11:30 बजे पोप लियो 14वें, अमरीका के राज्य सचिव मार्को रुबियो से वाटिकन में मिलेंगे।
रविवार को मीडिया रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद वाटिकन प्रेस कार्यालय ने मुलाकात की पुष्टि की। रुबियो के सुबह 11:15 बजे पहुंचने की उम्मीद है।
अमरीका के राज्य सचिव ने पोप से, जो मूल रूप से शिकागो के हैं, 18 मई, 2025 को उनके परमाध्यक्षीय प्रेरिताई की शुरुआत के लिए अर्पित ख्रीस्तयाग के बाद मुलाकात की थी। अमरीका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस भी उसी अवसर पर पोप से मिले थे।
उस ख्रीस्तयाग के अगले दिन, 19 मई, 2025 को, पोप लियो 14वें और वेंस तथा रुबियो दोनों के बीच एक द्विपाक्षीय मुलाकात हुई।
पोलिश प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात
गुरुवार 7 तारीख को, अमरीकी प्रतिनिधि से मुलाकात के पहले, पोप लियो पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से भी मिलेंगे।
वाटिकन प्रेस कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक, मीटिंग सुबह 9:00 बजे होगी।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
