अंगोला की यात्रा के दौरान संत पापा लियो 14वें अंगोला की यात्रा के दौरान संत पापा लियो 14वें  (AFP or licensors)

संत पापा लियो 14 वें 25 से 28 सितंबर, 2026 तक फ्रांस में रहेंगे

वाटिकन प्रेस कार्यालय ने संत पापा की आने वाली प्रेरित यात्रा की घोषणा की है, जिसमें वे फ्रांस में स्थित यूनेस्को मुख्यालय भी जाएंगे।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, शनिवार 16 मई 2026 : स्पेन के बाद, संत पापा लियो 14वें की प्रेरितिक यात्रा एक बार फिर एक यूरोपीय देश: फ्रांस में होगी।

आज, 16 मई को, वाटिकन प्रेस कार्यालय ने घोषणा की, कि "देश के राष्ट्राध्यक्ष और कलीसिया के अधिकारियों और यूनेस्को के महानिदेशक के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए,  संत पापा लियो 14वें 25 से 28 सितंबर, 2026 तक फ्रांस की प्रेरितिक यात्रा करेंगे, और उस संगठन के मुख्यालय का दौरा करेंगे।"

बयान में कहा गया कि यह संत पापा लियो की पांचवीं अंतरराष्ट्रीय यात्रा होगी, इससे पहले वे तुर्की और लेबनान (27 नवंबर - 2 दिसंबर, 2025), मोनाको की रियासत (28 मार्च), अफ्रीका (13 - 23 अप्रैल), और स्पेन (6 - 12 जून) की यात्रा कर चुके होंगे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

16 मई 2026, 15:17