खोज

सन्त पापा लियो 14 वें सन्त पापा लियो 14 वें   (ANSA)

14 मई को सन्त पापा के ट्वीट सन्देश

सन्त पापा लियो 14 वें ने गुरुवार 14 मई को अपनी वेब साईट पोन्टीफेक्स पर चार ट्वीट सन्देश प्रकाशित कर विश्व को परमाणु हथियार, युद्ध और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के ख़तरों के प्रति सचेत कराया।

वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 15 मई 2026 (रेई, वाटिकन रेडियो): सन्त पापा लियो 14 वें ने गुरुवार 14 मई को अपनी वेब साईट पोन्टीफेक्स पर चार ट्वीट सन्देश प्रकाशित कर विश्व को परमाणु हथियार, युद्ध और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के ख़तरों के प्रति सचेत कराया।

ये ट्वीट उसी सन्देश के अंश हैं जिसे सन्त पापा लियो 14 वें ने गुरुवार 14 मई को रोम के लासापियेन्सा विश्वविद्यालय में प्रसारित किया था।

स्मृति का विवेकी अभ्यास करें

अपने पहले ट्वीट सन्देश में सन्त पापा ने लिखाः हम कैसी दुनिया छोड़कर जा रहे हैं? दुर्भाग्यवश,  यह दुनिया युद्ध और युद्ध जैसी भाषा से बिगड़ी हुई है। तर्कणा का यह प्रदूषण भू-राजनैतिक दायरे से आता है और हर सामाजिक रिश्ते पर कब्ज़ा कर लेता है। ऐसा कोई भी आसान तरीका जिससे वैमन्स्यता उत्पन्न हो, उसे विचारों की जटिलता और स्मृति के समझदार और विवेकी अभ्यास के द्वारा ठीक करना होगा, विशेष कर विश्वविद्यालयों में।  

हथियारों पर खर्चे न बढायें

दूसरे ट्वीट में सन्त पापा लियो लिखते हैः विगत वर्ष सम्पूर्ण विश्व और यूरोप में सैन्य खर्चे में बहुत अधिक वृद्धि हुई है। पुनः हथियारबन्द होने से तनाव और असुरक्षा बढ़ती है, शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल में निवेश कम होता है, कूटनीति में भरोसा कम हो जाता है और धनी लोग और अधिक धनवान बनते हैं जिन्हें आम लोगों की भलाई की कोई परवाह नहीं होती। इसे “डिफेंस” अथवा निवारक या रक्षा का नाम नहीं दिया जा सकता।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सदुपयोग करें

तीसरे ट्वीट सन्देश में सन्त पापा लियो लिखते हैः हमें सैन्य और नागर, दोनों मामलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अथवा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास और उपयोग को लेकर सावधान रहना चाहिए, ताकि यह नीतिनिर्माण और निर्णय लेने में मानवीय ज़िम्मेदारी को खत्म न कर दे या लड़ाई की दुखद घटना को और न बढ़ा दे। यूक्रेन, गाजा और फ़िलिस्तीनी इलाकों, लेबनान और ईरान की घटनाएं युद्ध और नई टेक्नोलॉजी के बीच रिश्ते के अमानवीय विकास को दिखाती हैं।

अनुसन्धान और निवेश जीवन के लिये

अपने अन्तिम प्रकाशित ट्वीट में सन्त पापा ने लिखाः अध्ययन, अनुसन्धान, और निवेश को उल्टी दिशा में जाना चाहिए और जीवन के लिए एक बृहद "हाँ" बनना चाहिए! निर्दोष जीवन के लिए हाँ,  युवा ज़िंदगी के लिए हाँ, उन लोगों की ज़िंदगी के लिए हाँ जो शांति और न्याय की मांग करते हैं!

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

15 मई 2026, 10:19