खोज

कार्डिनल पॉल एमिल शेरिग कार्डिनल पॉल एमिल शेरिग  

कार्डिनल शेरिग के निधन पर, पोप ने कलीसिया के प्रति उनके प्रेम को याद किया

पोप लियो ने कार्डिनल पॉल एमिल शेरिग के निधन पर अपनी हार्दिक संवेदनाएँ भेजी, जिनकी मंगलवार को 79 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 'अलग-अलग देशों में पोप के प्रतिनिधि के तौर पर और बाद में वाटिकन के कई विभागों के सदस्य के रूप में उनकी ईमानदारी से की गई सेवा के लिए शुक्रिया' जताया और उन्हें 'सुसमाचार का सेवक' कहा, जो कलीसिया से प्यार करते थे।

वाटिकन न्यूज

पोप लियो ने स्विस कार्डिनल पॉल एमिल शेरिग के निधन पर अपनी “गहरी संवेदना” जताई है। वे इटली और सन मरिनो गणराज्य के पूर्व प्रेरितिक राजदूत थे। उनका मंगलवार, 12 मई को 79 साल की उम्र में निधन हो गया।

एक टेलीग्राम में, पोप ने कार्डिनल के परिवार और सियोन धर्मप्रांत समुदाय, जहाँ कार्डिनल शेरिग ने सेवा दी थी, के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं, और “अलग-अलग देशों में पोप के प्रतिनिधि के रूप में और बाद में वाटिकन के कई विभागों के सदस्य के तौर पर उनकी निष्ठापूर्ण सेवा” को आभार के साथ याद किया।

पोप ने याद किया कि कार्डिनल ने “उदारता से काम किया” और “कलीसिया और संत पेत्रुस के उत्तराधिकारी के लिए प्यार दिखाया।”

अंत में, पोप लियो ने “सुसमाचार के इस सेवक” की आत्मा को ईश्वर को सौंप दिया, ताकि वे “अनन्त प्रकाश में उनका स्वागत करें जो कभी बूझती नहीं,” और कुँवारी मरियम से प्रार्थना करने का आग्रह किया, साथ ही “इस अचानक हुए नुकसान” से प्रभावित सभी लोगों को प्रेरितिक आशीर्वाद दिया।

राजदूतावास में एक लंबी सेवा

कार्डिनल पॉल एमिल शेरिग का जन्म 3 फरवरी, 1947 को स्विट्जरलैंड के उंटेरेम्स में हुआ था।

1974 में उनका पुरोहिताभिषेक हुआ था और बाद में उन्होंने परमधर्मपीठीय ग्रेगोरियन यूनिवर्सिटी से कैनन लॉ में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की।

पोप जॉन पॉल द्वितीय ने उन्हें 1978 में वाटिकन की राजनयिक सेवा में प्रेरितिक राजदूतावास का सचिव नियुक्त किया, जहाँ उन्होंने युगांडा, साउथ कोरिया, मंगोलिया और बांग्लादेश में सेवा की।

1996 में, उन्हें वोली के नाममात्र महाधर्माध्यक्ष और बुरुंडी के प्रेरितिक राजदूत नियुक्त किये गये। उसी साल 27 जून को वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल अंजेलो सोदानो ने उनके बिशप के रूप में अभिषेक किया।

कलीसिया में उनकी सेवा की वजह से उन्हें 2000 में त्रिनिदाद और टोबैगो, डोमिनिकन रिपब्लिक, जमैका, ग्रेनाडा, गुयाना, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, और बहामास का राजदूत नियुक्त किया गया।

2001 से, उन्होंने बारबादोस, एंटीगुआ और बारबुडा, सूरीनाम, और सेंट किट्स और नेविस में भी सेवा की।

2004 में, उन्होंने दक्षिण कोरिया और मंगोलिया में राजदूत का पद संभाला, इसके बाद नॉर्डिक देशों, फिर अर्जेंटीना में काम किया, और आखिर में, 2024 तक, उन्होंने इटली और सन मरिनो में राजदूत के तौर पर काम किया—यह पद संभालने वाले वे पहले गैर-इटालियन थे।

पोप फ्रांसिस ने उन्हें 30 सितंबर, 2023 को कार्डिनल बनाया था।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

12 मई 2026, 16:36