खोज

पोलैंड के प्रधानमंत्री डॉनाल्ड टस्क से मुलाकात करते संत पापा लियो 14वें पोलैंड के प्रधानमंत्री डॉनाल्ड टस्क से मुलाकात करते संत पापा लियो 14वें  (ANSA)

पोप लियो पोलैंड के प्रधानमंत्री डॉनाल्ड टस्क से मिले

संत पापा लियो 14वें ने बृहस्पतिवार को पोलैंड के प्रधानमंत्री डॉनाल्ड टस्क से वाटिकन में मुलाकात की।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 7 मई 2026 (रेई) : पोप लियो 14वें ने 7 मई को पोलैंड के प्रधानमंत्री डॉनाल्ड टस्क से वाटिकन में मुलाकात की जिन्होंने बाद में क्रमशः वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पीयेत्रो परोलिन और वाटिकन विदेश सचिव महाधर्माध्यक्ष पौल रिचार्ड गलाघर से भी मुलाकातें कीं।

वाटिकन प्रेस कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुलाकात सौहार्दपूर्ण रही जिसमें परमधर्मपीठ एवं पोलैंड के बीच द्विपक्षीय अच्छे संबंधों पर ध्यान केंद्रित की गई तथा आमहित की बातों पर चर्चा हुई।

प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा गया कि "देश की सामाजिक और आर्थिक स्थिति के साथ-साथ स्थानीय कलीसिया और राज्य के बीच संबंधों पर भी ध्यान दिया गया, खासकर, शिक्षा के क्षेत्र में और नैतिक मुद्दों के संबंध में।"

अंत में, बतलाया गया कि "मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ, खासकर यूक्रेन में संघर्ष के बारे में, और साथ ही यूरोपीय संघ में पोलैंड की भूमिका पर भी।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

07 मई 2026, 15:31