2025.10.26 संत बर्तोलो लोंगो की संत घोषणा के बाद पोम्पेई में धन्यवादी मिस्सा  2025.10.26 संत बर्तोलो लोंगो की संत घोषणा के बाद पोम्पेई में धन्यवादी मिस्सा  

पोप लियो के पोप बनने की पहली सालगिरह पर पोम्पेई उनके स्वागत की तैयारी में

पोप लियो 14वें के पोप बनने की पहली सालगिरह पर पोम्पेई के महाधर्माध्यक्ष मरियम के शहर में उनके आने का इंतजार कर रहे हैं, जब पोम्पेई की रोजरी की माता मरियम का त्योहार मनाया जाता है।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 5 मई 2026 (रेई) : पोप लियो 14वें 8 मई 2026 को पोम्पेई शहर का दौरा कर रहे हैं, इसपर अपनी खुशी और शुक्रिया अदा करते हुए, महाधर्माध्यक्ष थोमासो कापुतो ने कहा, “संत पापा का अपने पोप बनने के पहले सालगिरह को मनाने के लिए पोम्पेई आना एक बहुत खास उपहार है, जिसका हम दिल से स्वागत करना चाहते हैं, ताकि हमारा समुदाय और भी अधिक रोशनी की जगह, प्रार्थना का स्कूल और शांति का किला बन सके।”

इटली के नेपल्स और पोम्पेई में पोप के एक दिन के दौरे से पहले वाटिकन न्यूज से बात करते हुए, पोम्पेई की रोजरी की माता मरियम के तीर्थस्थल के लिए परमधर्मपीठ के प्रतिनिधि ने विश्वासियों के “जोश और खुशी” भरे इंतजार के बारे में बताया। उन्होंने यह भी बताया कि आयोजकों को “हर जगह से हिस्सा लेने के लिए अनगिनत आग्रह किये जा रहे हैं, जिनमें से कई दुर्भाग्य से कम जगह के कारण शामिल नहीं हो पायेंगे।”

पोप लियो का दौरा मार्च 2015 में पोप फ्रांसिस की पोम्पेई की तीर्थयात्रा के ग्यारह साल बाद हो रहा है। शहर का दौरा करनेवाले पहले पोप 1979 में संत पापा जॉन पौल द्वितीय थे, जो 2003 में फिर से लौटे थे। पोप बेनेडिक्ट 16वें भी 2008 में कुँवारी मरियम की तस्वीर के सामने प्रार्थना करने आए थे।

पोम्पेई के लिए एक ऐतिहासिक दिन

महाधर्माध्यक्ष कापुतो ने कहा, "पोप का दौरा हमेशा एक शहर के लिए एक ऐतिहासिक पल होता है—एक युग बदलनेवाली घटना जो 'अतीत' और 'भविष्य' को दिखाती है।"

दिन का मुख्य आकर्षण यूखरिस्त समारोह होगा, जिसकी अध्यक्षता पोप लियो 14वें स्थानीय समय अनुसार सुबह 10:30 बजे तीर्थस्थल के सामनेवाले प्राँगण में करेंगे।

ख्रीस्तयाग के बाद, वे पोम्पेई का माता मरियम के पास पारंपरिक समर्पण विन्ती का नेतृत्व करेंगे, जो धन्य कुँवारी मरियम के प्रति समर्पित का पवित्र कार्य है जिसे 1883 में तीर्थस्थल के संस्थापक, संत बार्तोलो लोंगो ने लिखा था।

अनुमान है कि पोप का स्वागत हजारों विश्वासी करेंगे। उनका दौरा “उदारता का मंदिर” के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात से शुरू होगा, जो तीर्थस्थल के चैरिटी कामों में मदद करते हैं।

इसके बाद पोप खुली कार से आस-पास की सड़कों पर घूमेंगे और ख्रीस्तयाग से पहले, महागिरजाघर के अंदर बीमारों, दिव्यांगों और बुज़ुर्गों से मिलेंगे।

तैयारियाँ

महाधर्माध्यक्ष कापुतो ने बताया कि पोप के दौरे के लिए शहर की सबसे बड़ी तैयारी आध्यात्मिक है।

उन्होंने कहा, “पोप के दौरे की तैयारी सबसे पहले प्रार्थना से हो रही है,” “और खासकर हमारी माता मरियम के शहर में सबसे अच्छी प्रार्थना—पवित्र रोजरी—के द्वारा।”

आध्यात्मिक तैयारी के साथ-साथ, कई सिविल अधिकारियों और वॉलंटियर्स के सहयोग से बड़े पैमाने पर अन्य तैयारियाँ भी किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “नेपल्स के प्रीफेक्चर से लेकर कम्पानिया प्रांत प्रशासन तक, महानगर से लेकर पोम्पेई की नगरपालिका तक, संस्थाओं की बड़ी तैयारी और कई संघ के स्वयंसेवक के सहयोग से मुश्किल आयोजन का काम हल्का हो गया है।”

शहर की सामाजिक चुनौतियाँ

महाधर्माध्यक्ष कापुतो ने बताया कि पोम्पेई, लगभग 25,000 लोगों का एक आधुनिक और स्वागत करनेवाला शहर है, जो तीर्थस्थल के आसपास ही बसा है।

हर साल यह लगभग छह मिलियन आगंतुकों का स्वागत करता है, जिसमें दुनियाभर में मशहूर आर्कियोलॉजिकल पार्क के पर्यटक और तीर्थस्थल के दो मिलियन से ज्यादा तीर्थयात्री शामिल हैं।

फिर भी, दक्षिणी इटली के ज्यादातर हिस्सों की तरह, इस शहर को भी सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

महाधर्माध्यक्ष ने दुःख जताते हुए कहा, "अनिश्चित और अक्सर कम पैसे वाले काम की वजह से मुश्किलें होती हैं," और कहा कि "कई युवा पक्की नौकरी पाने और परिवार बसाने के लिए संघर्ष करते हैं।"

उन्होंने बताया कि संत बरतोलो लोंगो इंसान और ईसाई बनने में काम के महत्व को समझते थे, यही वजह है कि तीस्थस्थल के संस्थानों ने ऐतिहासिक रूप से पेशेवर ट्रेनिंग में निवेश किया और आज भी युवाओं को कार्य शक्ति के रूप में शामिल होने में मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।

संत बरतोलो लोंगो के प्रति बढ़ती श्रद्धा

अपनी यात्रा के दौरान, पोप लियो संत बरतोलो लोंगो के प्रार्थनालय के सामने तीर्थस्थल में भी प्रार्थना करेंगे, जिन्हें 19 अक्टूबर 2025 को संत घोषित किया गया था।

महाधर्माध्यक्ष ने बताया कि पोम्पेई के तीर्थस्थल के संस्थापक के प्रति उनकी श्रद्धा उनके संत घोषित होने के बाद से काफी बढ़ गई है।

उन्होंने कहा, "हमारे संस्थापक को पहले से ही लाखों तीर्थयात्री बहुत प्यार करते थे जो हर साल तीर्थस्थल आते हैं, जिनमें विदेश से भी कई लोग शामिल हैं," "लेकिन संत घोषित होने से दुनिया भर के भक्तों में उनके प्रति श्रद्धा और बढ़ गई है," उन्होंने बताया कि संत बरतोलो लोंगो को अब पोलैंड, पूरे लैटिन अमेरिका और भारत जैसे देशों में बहुत माना जाता है।

आज की दुनिया के लिए एक गवाह

जब पूछा गया कि संत बार्तोलो लोंगो आज की दुनिया को क्या कह सकते हैं, तो महाधर्माध्य ने उनके मन-परिवर्तन के जीवन की ओर इशारा किया: “वे एक ऐसे मन-परिवर्तन के उदाहरण हैं जो अपनी जवानी में विश्वास की सच्ची जिंदगी से भटक गए थे। उनका जीवन दिखाता है कि कोई भी ईश्वर के प्यार से अलग नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा, “उनके उदाहरण से, तीर्थयात्री समझते हैं कि कोई भी पाप या अंधेरा किसी को दिन की रोशनी में लौटने से नहीं रोक सकता।”

नया विश्वास और दान

महाधर्माध्यक्ष कापुतो ने यह उम्मीद जताते हुए अपनी बात खत्म की कि पोप की यात्रा समुदाय पर एक स्थायी आध्यात्मिक असर डालेगी। उन्होंने कहा, “पोप, पोम्पेई में हमारे विश्वास को पक्का करने, हमारी उम्मीद को और भी ज़िंदा करने और हमारे उदार कार्यों को नई गति देने के लिए आ रहे हैं।”

“जब ख्रीस्त के प्रतिनिधि मानवता की सड़कों से गुजरेंगे, तो सिर्फ खुशी ही हो सकती है, क्योंकि उनकी मौजूदगी ही हमें स्वर्ग की ओर देखने और हमारी खुशी के असली स्रोत को खोजने के लिए प्रेरित करती है: प्रभु येसु जो हमारे लिए मरे और जी उठे।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

05 मई 2026, 17:37