खोज

वियतनाम के धर्माध्यक्ष वियतनाम के धर्माध्यक्ष  (@VATICAN MEDIA)

वियतनामी धर्माध्यक्षों से पोप ने कहा कि उनकी कलीसिया एक परिवार है

पोप लियो 14वें ने अद लिमिना यात्रा पर वाटिकन आये वियतनाम के धर्माध्यक्षों से मुलाकात की। धर्माध्यक्ष दोमनिक गुयेन त्वान आन्ह ने मुलाकात को भ्रातृत्वपूर्ण और सहृदय बताया।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, शनिवार, 25 अप्रैल 2026 (रेई) : चार अफ्रीकी देशों में 11 दिनों की अपनी प्रेरितिक यात्रा के बाद वाटिकन लौटकर, पोप लियो 14 वें तुरंत अपना काम शुरू कर चुके हैं। इक्वेटोरियल गिनी से लौटने के बाद अगली सुबह, उन्होंने वियतनाम के धर्माध्यक्षों से मुलाकात की जो अपनी अद लिमिना यात्रा पर रोम आये हैं।

धर्माध्यक्षों की परमधर्मपीठ के साथ “अद लिमिना अपोस्तोलोरूम” यात्रा का मकसद प्रेरितों के उत्तराधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी को मजबूत करना और पेत्रुस के उत्तराधिकारी के साथ अपने संबंध को मजबूत करना है। संत पेत्रुस और पौलुस की कब्रों पर प्रार्थना पर केंद्रित, यह अवसर पोप की प्रेरिताई के एक अहम पल के रूप में भी काम करता है, जिसके दौरान वे धर्माध्यक्षों से उनकी कलीसियाई मिशन से जुड़े मामलों पर चर्चा करने के लिए मिलते हैं।

पोप से मुलाकात के बाद, शुआन लुक धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष दोमिनिक गुयेन तुआन आन्ह ने इस मुलाकात को भ्रातृत्वपूर्ण बताया और कहा कि "अफ्रीका की लंबी यात्रा के बाद भी, [पोप] आज सुबह हमसे पूरे दिल से मिलने के लिए समय निकाले।"

लगभग 7 मिलियन काथलिकों के साथ, वियतनाम एशिया में पाँचवीं सबसे बड़ी काथलिक समुदाय का घर है। धर्माध्यक्ष गुयेन तुआन आन्ह ने बताया कि पोप देश की स्थानीय कलीसिया के बारे में सुनकर खुश हुए, जिसे धर्माध्यक्ष ने "दृढ़ विश्वास" वाली कलीसिया बताया। उन्होंने आगे कहा कि लगातार बढ़ती तकनीकी से चलने वाली दुनिया में, वियतनामी कलीसिया विश्वास और कृत्रिम बुद्धिमता तथा मास मीडिया से जुड़े सवालों के जवाब देने के लिए काम कर रही है।

इसलिए, बिशप ने आज के समय की इन चुनौतियों का सामना करने के लिए "एकजुट" होने की जरूरत पर जोर दिया।

प्रश्न : आज सुबह, वियतनामी धर्माध्यक्ष अपनी अद लिमिना मुलाकात के हिस्से के रूप में पोप लियो 14वें से मिले। वह मीटिंग कैसी थी?

पहला, अफ्रीका की लंबी यात्रा के बाद, वे आज सुबह हमसे पूरे दिल से मिलने के लिए समय निकाले। हमने इसे महसूस किया, और उन्होंने भी कहा कि यद्यपि वे थोड़े थके हुए हैं, लेकिन हमें देखकर और वियतनामी कलीसिया के बारे में सुनकर उन्हें बहुत खुशी और आनंद महसूस हुआ। दूसरा, जिस तरह से वे हमसे मिले, वह बहुत भ्रातृत्वपूर्ण था।

वे सचमुच संत पेत्रुस के उत्तराधिकारी हैं और हम प्रेरितों के उत्तराधिकारी हैं। आज सुबह का माहौल पारिवारिक था, एक कलीसियाई परिवार का। हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम कलीसिया में एकता और मेलजोल बनाये रखने में योगदान दें। हमें सच में लगता है कि हम पोप, परमधर्मपीठ और विश्वव्यापी कलीसिया के साथ एक हैं। वियतनामी कलीसिया एक परिवार है, और हमारी संस्कृति में, परिवार बहुत मजबूत होता है।

कलीसिया को ईश्वर की कृपा और हमारे शहीदों के खून से भी आशीर्वाद मिला है।

प्रश्न : वियतनामी कलीसिया में अब क्या स्थिति है?

मुझे लगता है कि कलीसिया में हमें हमेशा सभी के योगदान और एकता की जरूरत होती है: धर्माध्यक्ष, पुरोहित, धर्मसंधी और लोकधर्मी। हमारे दृढ़ विश्वास के लिए हमारी तारीफ की जाती है। लेकिन हम भी बाकी सभी लोगों की तरह चुनौतियों का सामना करते हैं, खासकर, अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और मास मीडिया के साथ। इसलिए हमें एकजुट होने की जरूरत है; हमें एक होना है, और ईश्वर की कृपा से, हम विश्वास के रास्ते पर, उम्मीद के रास्ते पर इस चुनौती का सामना कर सकते हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

25 अप्रैल 2026, 14:07