खोज

बुधवारीय आम दर्शन समारोह में संत पापा लियो 14वें विशअवासियों से मिलते हुए बुधवारीय आम दर्शन समारोह में संत पापा लियो 14वें विशअवासियों से मिलते हुए  (ANSA)

अफ्रीका में, संत पापा लियो का दौरा एक चरवाहे के तौर अपने लोगों से मिलने का मौका

संत पापा लियो 14वें ने अपने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर अल्जीरिया, कैमरून, अंगोला और इक्वेटोरियल गिनी की अपनी प्रेरितिक यात्रा की कई खास बातों को याद करते हुए ईश्वर का शुक्रिया अदा किया।

वाटिकन न्यूज़

वाटिकन सिटी, बुधवार 29 अप्रैल 2026 : अपने बुधवारीय आम दर्शन समारोह में संत पापा लियो 14वें ने 13 से 23 अप्रैल तक अल्जीरिया, कैमरून, अंगोला और इक्वेटोरियल गिनी की अपनी प्रेरितिक यात्रा की कई खास बातों को याद करते ईश्वर का शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने अफ्रीकी देशों की प्रेरितिक यात्रा करने का मौका दिया और “इतिहास के ऐसे समय में इसे शांति के संदेश के तौर पर अनुभव करने का मौका दिया जब युद्ध और अंतरराष्ट्रीय कानून के गंभीर और लगातार उल्लंघन हो रहे हैं।

इसी के मद्देनजर संत पापा ने निम्नलिखित दो संदेश अपने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर लिखाः

1ला संदेश : “अपनी परमाध्यक्षीय कार्यकाल की शुरुआत से ही, मैंने #अफ्रीका में एक यात्रा के बारे में सोचा। मैं प्रभु का शुक्रिया अदा करता हूँ कि उन्होंने मुझे एक चरवाहे के तौर पर यह मौका दिया, ताकि मैं ईश्वर के लोगों से मिल सकूँ और उनका हौसला बढ़ा सकूँ, साथ ही इतिहास के ऐसे समय में #शांति का संदेश दे सकूँ जब युद्ध और अंतरराष्ट्रीय कानून के गंभीर और लगातार उल्लंघन हो रहे हैं”। #आम दर्शन समारोह

2रा संदेश : “अफ्रीका के लोगों के लिए, संत पापा का दौरा अपनी आवाज़ उठाने, ईश्वर के लोग होने की खुशी और बेहतर भविष्य, हर व्यक्ति के लिए सम्मान की उम्मीद ज़ाहिर करने का एक मौका था। मुझे उन्हें यह मौका देकर खुशी हुई, और मैं प्रभु का शुक्रिया अदा करता हूँ जो उन्होंने मुझे दिया: मेरे दिल और मेरी सेवा के लिए एक अनमोल खज़ाना।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

29 अप्रैल 2026, 15:49