खोज

परमधर्मपीठीय संत प्रकरण विभाग के प्रीफेक्ट कार्डिनल मार्सेलो सेमेरारो ख्रीस्तयाग अर्पित करते हुए परमधर्मपीठीय संत प्रकरण विभाग के प्रीफेक्ट कार्डिनल मार्सेलो सेमेरारो ख्रीस्तयाग अर्पित करते हुए 

पोप लियो ने गृहयुद्ध के 49 स्पानिश शहीदों को मान्यता दी

पोप लियो 14वें ने कई ईश सेवकों की शहादत, जीवनदान और बहादुरी के वीरोचित सदगुणों को मान्यता देनेवाले आज्ञाप्तियों को जारी करने की मंजूरी दी, और उन्हें संत घोषणा के रास्ते पर आगे बढ़ाया।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 (रेई) : सोमवार को परमधर्मपीठीय संत प्रकरण विभाग के प्रीफेक्ट कार्डिनल मार्सेलो सेमेरारो के साथ एक मुलाकात के दौरान, पोप लियो 14वें ने कई पुरुषों और महिलाओं की शहादत, जीवनदान और बहादुरी के वीरोचित सदगुणों को मान्यता देने से जुड़े कई आज्ञाप्तियों को जारी करने की मंजूरी दी।

इन आज्ञाप्तियों में ईश सेवक स्तानिसलाव ओर्तेगा गार्सिया (जन्म लोरेंजो) और उनके 48 साथी, जो संत गाब्रिएल के ख्रीस्तीय निर्देश के धर्मबंधुओं के धर्मसंघ के सदस्य थे, और साथ में धर्मप्रांतीय पुरोहित इमानुएल बेरेंगुएर क्लूसेला की शहादत को मान्यता मिली है।

जुलाई और नवंबर 1936 के बीच स्पेन के कटालोनिया में अलग-अलग जगहों पर, धार्मिक अत्याचार के समय में, धर्म से नफरत के कारण उन्हें मार दिया गया था।

पोप ने ईश सेवक पिएत्रो इमानुएल सलादो अल्बा के जीवनदान को भी मान्यता दी, जो “होगर दी नाजरेत” संघ के एक लोकधर्मी सदस्य थे। उनका जन्म 1968 में स्पेन के चिकलाना डे ला फ्रोंतेरा में हुआ था, और 2012 में इक्वाडोर के प्लाया दी टोंसुपा में उनकी मृत्यु हो गई।

इसके अलावा, पोप ने तीन ईशसेवकों के वीरोचित सदगुणों को मान्यता दी।

येसु की मरिया एलेता (जन्म कथरिना ट्रामाज़ोली), डिस्काल्स्ड कार्मेलाइट, का जन्म 1605 में इटली के तेरनी में हुआ था और 1663 में प्राग में उनकी मृत्यु हो गई।

परमपावन त्रृत्वमय ईश्वर की मरिया तेरेसा (जन्म तेरेसा य्सेलडिज्क), येसु के पवित्र हृदय की कार्मेलाइट धर्मबहनों के धर्मसंघ की सदस्य थीं, उनका जन्म 1897 में नीदरलैंड्स के अपेलडॉर्न में हुआ था और 1926 में अमरीका का संत लुइस में उनका निधन हुआ।

मरिया रफैला दी जोवाना, पाओला के संत फ्रांसिस की टर्शियरी मिनिम धर्मबहनों के धर्मसंघ की संस्थापक थी, उनका जन्म 1870 में इटली के जेनोआ में हुआ था, जहाँ 1933 में उनकी मृत्यु हो गई।

इन आज्ञाप्तियों का जारी होना संत घोषणा के रास्ते पर एक कदम आगे बढ़ना है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

28 अप्रैल 2026, 15:28