खोज

मई में पोप का प्रार्थना मनोरथ : ताकि सभी को खाना मिले

पोप लियो 14वें ने मई महीने के लिए अपनी प्रार्थना का मनोरथ बताई है, और सभी काथलिक विश्वासियों से कहा है कि वे प्रार्थना करें ताकि सभी को खाना मिले, क्योंकि उन्होंने बताया है कि हमारे लाखों भाई-बहन भूख से परेशान हैं जबकि कितना सारा खाना बर्बाद हो रहा है।

वाटिकन सिटी, 30 अप्रैल 2026 (रेई) : पोप लियो 14वें ने दुनियाभर के काथलिकों से कहा है कि वे इस मई में उनके साथ मिलकर प्रार्थना करें कि सभी को खाना मिले।

उन्होंने गुरुवार को हर महीने आनेवाला “Pray with the Pope” वीडियो रिलीज किया, जिसे पोप के विश्वव्यापी प्रार्थना नेटवर्क ने तैयार किया है।

अपनी प्रार्थना में, पोप ने दुःख के साथ माना है कि लाखों भाई-बहन अभी भी भूख से परेशान हैं।

इस बात पर दुःख जताते हुए कि हमारी मेजों पर बहुत सारा सामान बर्बाद हो जाता है, पोप लियो ने प्रार्थना की कि प्रभु "हमारे अंदर एक नई जागरूकता पैदा करे: कि हम हर खाने के लिए धन्यवाद देना सीखें, सादगी से खाना खाएं, खुशी से बांटें, और धरती के फलों की देखभाल करें, जो उनकी और से एक वरदान है, जो सभी के लिए है, सिर्फ कुछ लोगों के लिए नहीं।"  

वे प्रार्थना करते हैं कि येसु हमें इस योग्य बनाएँ कि हम अपने समुदायों के द्वारा, जागरूकता अभियान, फ़ूड बैंक और एक शांत एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने जैसे ठोस कार्यों को बढ़ावा देकर, "स्वार्थी खपत के तर्क को एकजुटता की संस्कृति में बदल सकें।"

पोप लियो प्रार्थना करते हैं, "आपने हमें अपने प्यारे बेटे येसु को, दुनिया के जीवन के लिए तोड़ी गई रोटी के रूप में भेजा, हमें एक नया दिल दें, जो न्याय के लिए भूखा और भाईचारे का प्यासा हो।"

पोप लियो प्रार्थना करते हुए कहते हैं, "कोई भी खाने की मेज से बाहर न रहे, और आपकी आत्मा हमें रोटी को खाने की चीज़ के रूप में नहीं, बल्कि मेल-जोल और देखभाल की निशानी के रूप में देखना सिखाए। आमेन।"

एक वैश्विक मुद्दा

विश्व खाद्य प्रोग्राम के 2026 ग्लोबल आउटलुक के अनुसार, इस साल 318 मिलियन लोग खाने के संकट या उससे भी बुरे हालात का सामना कर रहे हैं।

एजेंसी ने चेतावनी दी है कि मध्यपूर्व में लड़ाई की वजह से इस साल के मध्य और 45 मिलियन लोग बहुत अधिक भुखमरी का सामना कर सकते हैं।

वीडियो के साथ एक प्रेस रिलीज में, पोप के विश्वव्यापी प्रार्थना नेटवर्क के इंटरनेशनल डायरेक्टर फादर क्रिस्टोबल फोन्स ने कहा कि यह मनोरथ बहुत अहम है।

उन्होंने कहा, "यह मतलब पोप के दिल से निकली है। उन्हें इस बात का बहुत दुःख है कि दुनिया में इतने सारे लोगों को खाना जैसी जरूरी और मानवीय आवश्यकता भी नहीं मिल पा रही है। इसीलिए वह सभी से कह रहे हैं कि हम बेपरवाह न रहें, बल्कि पहले प्रार्थना करके, फिर एकजुटता के ठोस काम करके, पक्के कदम उठाएँ।"

पोप के साथ प्रार्थना

पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम पर, आमेन।

हे सृष्टिकर्ता ईश्वर,

तूने हमें ऊपजाऊ भूमि दी है, और उसके साथ, दैनिक रोटी,

जो हमारे लिए तेरे प्रेम और सर्वशक्तिमत्ता की निशानी है।

हम दुखद रूप में इस बात की याद करते हैं

कि लाखों की संख्या में आज भी हमारे भाई-बहनें भूखे हैं,

जबकि हमारी मेजों में अत्यधिक खाने की चीजें बर्बाद होती हैं।

हम सबों में एक नयी चेतना जगा-

जिससे हम खाद्य सामग्री के प्रति कृतज्ञ होना सीखें,

सरलता में उन्हें ग्रहण करें, खुशी से बांटें,

और पृथ्वी के फलों को उपहार स्वरुप देख सकें,

जो सबों के लिए हैं, न कि सिर्फ थोड़ों के लिए।

हे भले पिता,

हमारी स्वार्थपूर्ण उपभोक्ता के तर्क को

एकता की संस्कृति में बदलने हेतु मदद कर।

हमारे समुदाय ठोस कार्यों को बढ़ावा दें-

जागरूकता का अभियान, खाद्य सामग्री की सुरक्षा

और एक सरल तथा उत्तरदायी जीवनशैली।

तूने अपने प्रिय पुत्र येसु को भेजा,

जिन्होंने दुनिया हेतु अपने को रोटी स्वरूप तोड़ा,

हमें एक नया हृदय प्रदान कर,

जो न्याय की भूखी और भ्रातृत्व की प्यासी है।

भोजन की मेज से कोई भी अपने को अलग न पाये,

और पवित्र आत्मा हमें यह शिक्षा दे कि हम रोटी को

उपभोक्ता की एक वस्तु स्वरुप नहीं,

बल्कि एकता और सेवा की निशानी स्वरुप देख सकें। आमेन।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

30 अप्रैल 2026, 16:49