संत प्रकरण हेतु गठित परमधर्मपीठीय विभाग के प्रीफेक्ट कार्डिनल मार्सेलो सेमेरारो संत प्रकरण हेतु गठित परमधर्मपीठीय विभाग के प्रीफेक्ट कार्डिनल मार्सेलो सेमेरारो  

संत पापा ने गृहयुद्ध के दौरान 49 स्पानियों की शहादत को मान्यता दी

संत पापा लियो 14 ने कई ईश सेवकों की शहादत, जीवनदान और बहादुरी के गुणों को मान्यता देने वाले आज्ञाप्तियों को जारी करने की मंज़ूरी दी, जिससे उनके संत घोषित करने के लिए कारणों आगे बढ़ाया जाये।

वाटिकन न्यूज़

वाटिकन सिटी, सोमवार 27 अप्रैल 2026 : सोमवार को संत प्रकरण हेतु गठित परमधर्मपीठीय विभाग के प्रीफेक्ट कार्डिनल मार्सेलो सेमेरारो के साथ एक मीटिंग के दौरान, संत पापा लियो 14वें ने कई पुरुषों और महिलाओं की शहादत, जीवनदान और साहसिक गुणों को मान्यता देने से जुड़े कई आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया है।

इन आज्ञप्तियों में ईश सेवक स्टानिस्लाओ ओर्टेगा गार्सिया (लोरेंजो) और उनके 48 साथी, जो संत गाब्रियल के क्रिश्चियन इंस्ट्रक्शन के ब्रदर्स इंस्टीट्यूट के सदस्य थे और साथ में धर्मप्रांतीय पुरोहित इमानुएल बेरेंगुएर क्लूसेला की शहादत को मान्यता देना भी शामिल है। वे जुलाई और नवंबर 1936 के बीच स्पेन के कटेलोनिया में अलग-अलग जगहों पर, धार्मिक अत्याचार के समय में, अपने विश्वास के लिए मारे गये थे।

संत पापा ने ईश सेवक पिएत्रो इमानुएल सलाडो अल्बा, जो “होगर डे नाज़रेत” एसोसिएशन के एक सदस्य थे, के जीवनदान को भी मान्यता दी। उनका जन्म 1968 में स्पेन के चिकलाना डे ला फ्रोंटेरा में हुआ था और 2012 में इक्वाडोर के प्लाया डे टोंसुपा में उनकी मृत्यु हो गई।

इसके अलावा, संत पापा ने तीन ईश सेवकों के वीर गुणों को मान्यता देने वाले आज्ञाप्तियों को मंज़ूरी दी।

एक डिस्काल्स्ड कार्मेलाइट ईशसेविका सिस्टर येसु की मारिया एलेटा (कथरीना ट्रामाज़ोली) का जन्म 1605 में इटली के तेर्नी में हुआ था और 1663 में प्राग में उनकी मृत्यु हो गई।

ईशसेविका पवित्र त्रित्व की मारिया टेरेसा (जन्म तेरेसा य्सेलडिज्क), जो येसु के पवित्र हृदय की कार्मेलाइट धर्मबहनों के धर्मसमाज की सदस्य थी, का जन्म 1897 में नीदरलैंड्स के एपेलडॉर्न में हुआ था और 1926 में संत लुइस, अमेरिका में उनकी मृत्यु हो गई।

पावला के संत फ्रांसिस की टर्शियरी मिनिम धर्मबहनों के धर्मसमाज की संस्थापिका, ईशसेविका मारिया रफाएला दे जोवान्ना  का जन्म 1870 में इटली के जेनोआ में हुआ था, जहाँ 1933 में उनकी मृत्यु हो गई।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

27 अप्रैल 2026, 16:42