खोज

पोप लियो 14वें अपनी प्रेरितिक यात्रा के दूसरे पड़ाव पर कैमरून पहुँचे

अल्जीरिया में अफ्रीकी महाद्वीप की अपनी प्रेरितिक यात्रा समाप्त करने के बाद, पोप लियो 14वें बुधवार, 15 अप्रैल को कैमरून पहुँचे, और अपनी यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत की, उसके बाद वे अंगोला और इक्वेटोरियल गिनी भी जायेंगे।

वाटिकन न्यूज

कैमरून, बुधवार, 15 अप्रैल (रेई) : पोप लियो 14वें बुधवार, 15 अप्रैल को स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:57 बजे कैमरून की राजधानी याउंदे के पास याउंदे-नसिमलेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे, जिससे उनकी प्रेरितिक यात्रा का दूसरा हिस्सा शुरू हुआ।

आज ही सुबह वे अल्जीरिया से निकले थे – जो उनकी यात्रा का पहला देश था – जहाँ वे सोमवार, 13 अप्रैल को पहुँचे थे। पोप शनिवार, 18 अप्रैल तक कैमरून में रहेंगे, और फिर गुरुवार, 23 अप्रैल को रोम लौटने से पहले अंगोला और इक्वेटोरियल गिनी जाएंगे।

कैमरून में पोप लियो 14वें का स्वागत प्रधानमंत्री जोसेफ डियोन न्गुटे ने किया। दो बच्चों ने भी उनका स्वागत किया। फिर अलग-अलग धुन बजाए गए और दोनों राष्ट्रों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। स्वागत समारोह के बाद, पोप ने प्रधानमंत्री के साथ एक छोटी मुलाकात की।

वाटिकन प्रेस कार्यालय ने पोप लियो 14वें की अल्जीरिया, कैमरून, अंगोला और इक्वेटोरियल गिनी की प्रेरितिक यात्रा का कार्यक्रम जारी किया है, जो 13-23 अप्रैल, 2026 को होगी।

कैमरून में पोप का पहला दिन

कैमरून में पोप का पहला पड़ाव राष्ट्रपति भवन होगा, जहाँ वे देश के अधिकारियों, सिविल सोसाइटी और राजनयिकों को संबोधित करने से पहले राष्ट्रपति, पॉल बार्थेलेमी बिया से व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे।

इसके बाद पोप लियो नगुल ज़ाम्बा अनाथालय जाएँगे, जहाँ वे वहाँ रहनेवालों और स्टाफ से मिलेंगे। फिर, दिन के अंत में, वे धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के हेडक्वार्टर में कैमरून के धर्माध्यक्षों से व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

15 अप्रैल 2026, 17:48