खोज

2026.04.18 संत पापा अंगोला में लुआंडा हवाई अड्डे पर विमान से उतरते हुए 2026.04.18 संत पापा अंगोला में लुआंडा हवाई अड्डे पर विमान से उतरते हुए  (@Vatican Media)

संत पापा लियो 14वें अपनी यात्रा के तीसरे चरण के लिए अंगोला पहुंचे

संत पापा लियो 14वें अंगोला पहुंचे, अफ्रीका की अपनी प्रेरितिक यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत की

वाटिकन न्यूज

लुआंडा, शनिवार 18 अप्रैल 2026 : लुआंडा अतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर,संत पापा लियो 14वें  का स्वागत अंगोला गणराज्य के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंसाल्वेस लौरेंको ने किया, साथ ही दो बच्चियों ने फूलों से संत पापा का स्वागत किया।

दो छोटी बच्चियों ने संत पापा लियो का फूलों से स्वागत किया
दो छोटी बच्चियों ने संत पापा लियो का फूलों से स्वागत किया   (@Vatican Media)

अंगोला में संत पापा कार्यक्रम

संत पापा लियो 14वें  मंगलवार, 21 अप्रैल तक अंगोला में रहेंगे।

शनिवार दोपहर से संत पापा के कई कार्यक्रम होने वाले हैं, जिसमें अंगोला गणराज्य के राष्ट्रपति  जोआओ मैनुअल गोंसाल्वेस लौरेंको से औपचारिक मुलाकात भी शामिल है। इसके बाद राजनीतिक और धार्मिक अधिकारियों, नागर समाज और संस्कृतिक प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग होगी।

रविवार को, संत पापा लियो 14वें मक्सिमा के श्राइन जाने से पहले किलाम्बा में पवित्र मिस्सा समारोह के अनुष्ठान करेंगे, जहाँ वे रोज़री प्रार्थना का नेतृत्व करेंगे और विश्वासियों के साथ प्रार्थना करेंगे।

सोमवार को, वे सौरिमो जाएँगे, जहाँ वे बुज़ुर्गों से मिलेंगे और पवित्र पवित्र मिस्सा समारोह के अनुष्ठान करेंगे, और फिर लुआंडा लौटकर अंगोला का अपना दौरा पूरा करेंगे।

मंगलवार सुबह वे इक्वेटोरियल गिनी के लिए रवाना होंगे, जो उनकी प्रेरितिक यात्रा का आखिरी पड़ाव होगा।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

18 अप्रैल 2026, 16:42