खोज

संत पापा लियो कैमरून से अंगोला के लिए रवाना हुए संत पापा लियो कैमरून से अंगोला के लिए रवाना हुए 

संत पापा लियो कैमरून से अंगोला के लिए रवाना हुए

संत पापा लियो की तीसरी प्रेरित यात्रा का दूसरा चरण कैमरून से उनके निकलने और अंगोला के लिए उड़ान भरने के साथ खत्म हो गया है। पवित्र मिस्सा समारोह के बाद, जिसमें 200,000 से ज़्यादा विश्वासी शामिल हुए थे, याउंडे हवाईअड्डे पर विदाई समारोह हुआ।

वाटिकन न्यूज

याउंडे, शनिवार 18 अप्रैल 2026 : संत पापा लियो14वें ने शनिवार दोपहर को कैमरून को अलविदा कहा। याउंडे हवाईअड्डे पर संत पापा लियो 14वें की विदाई समारोह के दौरान प्रधानमंत्री जोसेफ डियोन न्गुटे उपस्थित थे। संत पापा को झंडों का सम्मान; गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया और उनके साथ आये प्रतिनिधि मंडल के सम्मानित किया गया। कैमरुन के स्थानीय समय अनुसार 12.45 बजे संत पापा का विमान ITA A330 याउंदे-नसिमलेन से अंगोला के लुआंडा के लिए उड़ान भरा। करीब ढाई घंटे की फ्लाइट के बाद वे लुआंडा, अंगोला पहुंचेंगे।

अंगोला का आदर्श वाक्य और प्रतीक चिन्ह

अंगोला के प्रतीक चिन्ह में लाल रंग का शेड है जो देश के इतिहास में बहाए गए खून की याद दिलाता है, जिसमें मान चित्र पर एक काली लहरदार लाइन है जो आशीर्वाद और साथ ही, अफ्रीकी पहचान की निशानी है, जो देश पर ईश्वरीय सुरक्षा को दिखाती है। बीच में, पंखुड़ियों जैसा बना एक पीला अर्ध गोलाकार गियर चक्का, जो काम का रूपक, और राष्ट्रीय झंडे को दिखाता है, जबकि क्रूस के साथ मिलकर यूखरिस्त को दिखाता है।

पंखुड़ियाँ देश के एक प्रतीकात्मक पेड़, मुलेम्बा की याद दिलाती हैं, और नीली लाइनें देश की नदियों को दिखाती हैं। कुल मिलाकर, प्रतीक चिन्ह एक ऐसे अंगोला को दिखाता है, जिसे ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त है और पोप उसे मार्गदर्शन दे रहे हैं, जो शांति, सम्मान और नई उम्मीद के भविष्य की ओर बढ़ रहा है, जैसा कि नीचे दाईं ओर आदर्शवाक्य में कहा गया है: “पोप लियो 14वें, आशा, मेल-मिलाप और शांति के तीर्थयात्री, अंगोला को आशीर्वाद देते हैं।”

अंगोला में कार्यक्रम

संत पापा लियो 14वें  मंगलवार, 21 अप्रैल तक अंगोला में रहेंगे। इसके बाद वे इक्वेटोरियल गिनी में अपनी प्रेरितिक यात्रा पूरी करेंगे। शनिवार दोपहर से संत पापा के कई कार्यक्रम होने वाले हैं, जिसमें अंगोला गणराज्य के राष्ट्रपति  जोआओ मैनुअल गोंसाल्वेस लौरेंको से औपतारिक मुलाकात भी शामिल है। इसके बाद राजनीतिक और धार्मिक अधिकारियों, नागर समाज और संस्कृतिक प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग होगी।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

18 अप्रैल 2026, 16:19