खोज

संत पेत्रुस महागिरजाघर का प्राँगण संत पेत्रुस महागिरजाघर का प्राँगण  (ANSA)

पोप लियो ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष से बात की

पोप लियो 14वें ने बुधवार को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष के साथ टेलीफोन पर बात की, जिसमें उन्होंने मध्यपूर्व की स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया, खासकर वेस्ट बैंक और दक्षिणी लेबनान में ख्रीस्तीयों के हालत पर, और अफ्रीका में हाल ही में हुई अपनी प्रेरितिक यात्रा पर भी बात की।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 30 अप्रैल 26 (रेई) : वाटिकन प्रेस कार्यालय ने बताया कि बुधवार दोपहर को पोप लियो 14वें ने यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष, मिस्टर अंतोनियो कोस्टा के साथ टेलीफोन पर बात की।

प्रेस कार्यालय ने एक बयान में कहा कि सौहार्दपूर्ण बातचीत के दौरान, पोप और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष ने मध्यपूर्व के हालात पर बात की, खास तौर पर फिलिस्तीन में वेस्ट बैंक और दक्षिणी लेबनान में ख्रीस्तीयों की स्थिति पर।

वाटिकन प्रेस कार्यालय ने यह भी बताया कि पोप ने 13-23 अप्रैल को अफ्रीका की अपनी हालिया प्रेरितिक यात्रा पर भी अपने विचार साक्षा किए, जिसमें वे अल्जीरिया, कैमरून, अंगोला और इक्वेटोरियल गिनी गए थे।

बयान में कहा गया कि पोप ने "अंतर-धार्मिक बातचीत, शांति को बढ़ावा देने और महाद्वीप के सबसे पिछड़े समुदायों को समर्थन देने के महत्व पर जोर दिया।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

30 अप्रैल 2026, 16:10