संत पापा लियो ने इक्वेटोरियल गिनी और उसके साथ अफ्रीका को अलविदा कहा
वाटिकन न्यूज़
मालाबो, गुरुवार 23 अप्रैल 2026 : संत पापा लियो 14वें इक्वेटोरियल गिनी से निकल गए हैं, अफ्रीका को अलविदा कह रहे हैं, वह महाद्वीप जिसने पिछले ग्यारह दिनों में उनका बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी मेज़बानी की।
इक्वेटोरियल गिनी से निकलते हुए, मालाबो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संत पापा का स्वागत इक्वेटोरियल गिनी के राष्ट्रपति थेओदोर ओबियांग और उनकी पत्नी ने किया। संत पापा को झंडों का सम्मान, गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया और उनके साथ आये प्रतिनिधि मंडल के सम्मानित किया गया। स्थानीय समय के अनुसार दोपहर करीब 1 बजे संत पापा का विमान ITA A330 मालाबो से रोम के लिए उड़ान भरा। उम्मीद है कि वे विमान में पत्रकारों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
संत पापा 13 अप्रैल से यात्रा कर रहे हैं, जो उनकी विदेश में तीसरी प्रेरितिक यात्रा थी। उन्होंने अफ्रीका के चार देशों का दौरा किया: अल्जीरिया, कैमरून, अंगोला और इक्वेटोरियल गिनी। हर एक में, शांति के संदेशवाहक के तौर पर, उन्होंने देश के इतिहास, वर्तमान और भविष्य पर बात की और नागरिकों को हिम्मत देने वाले शब्द कहे और उनके नेताओं को संबोधित करते हुए न्याय की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।
संत पापा लियो 14वें विमान से 4,590 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे और 10 मिनट में इक्वेटोरियल गिनी, कैमरून, नाइजीरिया, नाइजर, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया के उपर यात्रा करते हुए रोम के समय अनुसार करीब 8 बजे शाम को रोम के फ्युमिचिनो लियोनार्डो दा विंची अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुँचेंगे।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
