पोप अल्जीरिया से विदा हुए, कैमरून के लिए प्रस्थान किया
वाटिकन न्यूज
अल्जीरिया,, बुधवार, 15 अप्रैल 2026 (रेई) : 15 अप्रैल की सुबह पोप ने व्यक्तिगत पवित्र मिस्सा अर्पित की, उसके बाद स्थानीय समयानुसार सुबह 9.00 बजे अल्जेरी के प्रेरितिक राजदूत आवास से निकले। अल्जीयर्स होउरी बौमेडिएन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुँचने से पहले उन्होंने मिशनरी सिस्टर्स ऑफ चैरिटी द्वारा संचालित अवर लेडी ऑफ अफ्रीका नर्सरी का एक छोटा दौरा किया।
पोप ने अनाथलाय में बच्चों और धर्मबहनों से मुलाकात की। बच्चों ने पोप के लिए एक छोटा कार्यक्रम पेश किया, जिसके बाद वे तुरन्त एयरपोर्ट की ओर आगे बढ़े।
अल्जीयर्स होउरी बौमेडिएन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुँचने पर, अलजीरिया के राष्ट्रपति अब्देलमजीद तेब्बौने ने सम्मान हॉल के प्रवेश द्वार पर पोप का स्वागत किया। वे दोनों एक छोटी निजी मुलाकात के लिए VIP रूम गए। उसके बाद विदाई का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें राष्ट्रगान का धुन बजाया गया, वाटिकन और अल्जीरिया के झंडों को सलामी दी गई, और पोप को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। अंत में, दो पक्षों के प्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को हाथ मिलाकर कर विदाई दी। अल्जीरिया से विदा होकर पोप लियो 14वें 10.15 बजे अल इतालिया विमान से कैमरून के लिए उड़ान भरे। 4,014 किलो मीटर की दूरी, 5 घंटे 10 मिनट में तय कर, 11 दिनों की यात्रा के दूसरे पड़ाव के लिए पोप का विमान कैमरून के याउंडे-नसिमलेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करीब दोपहर 3:20 मिनट पर पहुँचेंगे।
सोमवार को अल्जीरिया पहुँचकर संत पापा लियो 14वें ने स्वागत समारोह के तुरन्त बाद राष्ट्रपति से मुलाकात की। उसके बाद वे मकम एचाहिद शहीद स्मारक गये, फिर वहाँ के सरकारी अधिकारियों एवं राजनायिकों से मुलाकात की। उन्होंने अल्जीरिया के विशाल मस्जिद का भी दौरा किया।
उन्होंने बाब एल ओएड में अगुस्तीनियन मिशनरी धर्मबहनों के स्वागत और मैत्री केंद्र का व्यक्तिगत दौरा भी किया, और अफ्रीका की माता मरियम महागिरजाघर में अल्जीरियाई समुदाय से मिले।
मंगलवार को, अल्जीरिया के अपने दौरे के दूसरे दिन, पोप अन्नाबा गए, जो हिप्पो के पुराने शहर की जगह है, जहाँ संत अगुस्टीन ने धर्माध्यक्ष के रूप में काम किया था।
पुरातात्विक स्थल का दौरा करने के बाद, पोप ने गरीबों की छोटी धर्मबहनें (लिटिल सिस्टर्स ऑफ द पुअर) द्वारा चलाए जा रहे मा मैसन केयर होम फॉर द एल्डरली के बुजुर्गों के साथ कुछ पल बिताए। और अंत में दोपहर को पोप लियो 14वें ने संत अगुस्टीन महागिरजाघर में ख्रीस्तयाग अर्पित किया।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
