संत पापा लियो कैमरून, याऊंदे में न्गुल ज़ाम्बा अनाथालय में संत पापा लियो कैमरून, याऊंदे में न्गुल ज़ाम्बा अनाथालय में 

संत पापा लियोः येसु को बच्चों की विशेष चिंता

संत पापा लियो ने अफ्रीकी देशों की अपने प्रेरितिक यात्रा के दूसरे पड़ाव में, कैमरून के याऊंदे में न्गुल ज़ाम्बा एक अनाथालय की भेंट की और वहाँ के सभी निवासियों के संग ईश्वरीय प्रेम साझा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

वाटिकन सिटी

संत पापा लियो ने अफ्रीकी देशों की अपनी प्रेरितिक यात्रा के तीसरे दिन, कैमरून के याऊंदे, न्गुल ज़ाम्बा अनाथालय की भेंट की और वहाँ के बच्चों अपना प्रेम भरा संदेश दिया।

संत पापा ने वहाँ के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं इस अनाथालय की भेंट करने में खुशी का अनुभव करता हूँ जो आप का घर बन गया है। यहाँ हम उस स्वर्गीय पिता के स्वागत का अनुभव करते हैं जो हमें प्रेम में अपनी संतानों की भांति बुलाते हैं। वे हममें से हरएक को अपनी कोमलता का एहसास करना चाहते हैं और हमें अपने हृदय के निकट रखते हैं। उनके नाम में मैं आप सभों को भी वही शुभकामनाएँ प्रदान करता हूँ।

संत पापा लियो कैमरून के अनाथालय में
संत पापा लियो कैमरून के अनाथालय में

येसु हमारे बड़े भाई

वास्तव में, आप सच्चे अर्थ में एक परिवार का निर्माण करते हैं, जहाँ भाई-बहनों के रूप में आप एक तरह के इतिहास को, जो दुःखों से भर है साझा करते हैं। इस परिवार में आप सभों के बड़े भाई येसु हैं। उनके चारो ओर भाई-बहनों के रूप में एक साथ जीवनयापन करना हमें मजबूत बनाता है, यह हमें अपने दैनिक जीवन के बोझ को एक साथ वहन करने में सहायता करता है और हमें सच्ची खुशी की अनुभूति प्रदान करता है। 

दुनिया की उदासीनता और स्वार्थपूर्ण स्थिति में, यह घर हमें इस बात की याद दिलाती है कि हम सब वे भाई-बहने हैं जिन्हें देख-ऱेख की जरुरत है और ईश्वर के बृहृद परिवार में कोई भी अपरिचित या भूलाया नहीं जाता है, चाहे वह कितना भी छोटा क्यों न हो।

संत पापा लियो का स्वागत
संत पापा लियो का स्वागत   (ANSA)

बच्चे येसु के निकट

संत पापा लियो ने कहा, प्रिय बच्चो, मैं जानता हूँ कि आप में से बहुतों ने बहुत सारी कठिनाइयों का सामना किया है। आप में से बहुतों ने अपने माता-पिता या प्रियजनों को खो दिया है। वहीं दूसरे हैं जिन्हें भय, परित्याग, छोड़ दिये जाने, अनिश्चिता की अनुभूतियों से होकर गुजरना पड़ा है। इन सारी चीजों के बावजूद आप एक भविष्य के लिए बुलाये गये हैं जो आपके घावों से बड़ा है। आप एक प्रतिज्ञा के धारक हैं। क्योंकि जहाँ कहीं भी दुःख, दर्द या अन्याय है, वहाँ ईश्वर उपस्थिति हैं, और वे हम प्रत्येक के चेहरे को जानते और हमारे निकट रहते हैं। सुसमाचार हमें इस बात की याद दिलाती है कि येसु आप जैसे बच्चों की विशेष चिंता करते हैं, और वे बहुधा उन्हें मिलन स्थल के क्रेन्द में रखते हैं। आप इस बात से वाकिफ हों कि वे आज आप में हर किसी को वैसे ही प्रेम करते हैं।

संत पापा का आशीर्वाद
संत पापा का आशीर्वाद   (ANSA)

प्रोत्साहन के शब्द

संत पापा ने बच्चों की देख-रेख करने वाले चिकित्सकों, शिक्षकों, स्टाफ, स्वयंसेवकों और विशेषकर  धर्मबहनों का अभिवादन किया। “आप की निष्ठामय सेवा प्रेम का साक्ष्य है।” इन बच्चों की देख-रेख करते हुए आप अपने को उस आनंद के भागीदार बनाते हैं जिसकी प्रतिज्ञा ईश्वर ने छोटे बच्चों की देख-रेख करने वालों के लिए की है। “आप का धैर्य दिव्य करूणा के चेहरे को प्रकट करता है।” अपनी निकटता और धैर्य में आप उन्हें भौतिक चीजों से अधिक चीजे देते हैं- आप उन्हें एक उपस्थिति, सुनने को कान, एक परिवार और एक भविष्य प्रदान करते हैं। आप के द्वारा ईश्वर की करूणा प्रस्तुत की जाती है- एक सच्ची कोमलता जो मुश्किल के समय में भी कमज़ोर नहीं पड़ती और कभी निराश नहीं करती है। संत पापा ने कहा कि आप जो कुछ भी करते हैं, उसके लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूँ, और मैं आपको इस खूबसूरत काम में लगे रहने के लिए प्रोत्साहन देता हूँ जिसे आपने शुरू किया है।

संत पापा लियोः कैमरून के अनाथालय में

संत पापा ने सभों को अपना प्रेरितिक आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि मैं आप सबों को कुंवारी मरियम की सुरक्षा में सुपुर्द करता हूँ, जो हमारी माता हैं। वे आप पर दया दृष्टि करें, दुःख की घड़ी में सांत्वना प्रदान करें, और अपने बेटे येसु के संग मित्रता में बढ़ने हेतु सहायता करें। 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

15 अप्रैल 2026, 19:36