खोज

 संत पापा ने एक यादगार पट्टिका का अनावरण किया संत पापा ने एक यादगार पट्टिका का अनावरण किया  (ANSA)

संत पापा लियो ने मोंगोमो में संत पापा फ्राँसिस प्रौद्योगिक स्कूल का दौरा किया

संत पापा फ्राँसिस के निधन की पहली बरसी के एक दिन बाद, संत पापा लियो14वें ने मोंगोमो में एक शैक्षिक संस्थान का छोटा सा दौरा किया, जिसका नाम दिवंगत संत पापा फ्राँसिस के नाम पर रखा गया है, जो इक्वेटोरियल गिनी में युवाओं के प्रौद्योगिक कौशल का विकास करने में मदद करता है।

वाटिकन न्यूज

मोंगोमो, बुधवार 22 अप्रैल 2026 : संत पापा लियो 14वें ने बुधवार को पूर्वी शहर मोंगोमो में संत पापा फ्राँसिस प्रौद्योगिक स्कूल का दौरा किया, जो इक्वेटोरियल गिनी में संत पापा लियो का आखिरी पूरा दिन था। प्रौद्योगिक स्कूल के प्रवेश द्वार पर संत पापा लियो ने एक यादगार पट्टिका का अनावरण किया और भवन को आशीर्वाद दिया। मोंगोमो के धर्माध्यक्ष जोन डोमिंगो ने संत पापा को स्कूल के अंदर ले जाकर पूरे भवन का दौरा कराया।

प्रौद्योगिक स्कूल को आशीष देते हुए संत पापा लियो 14वें
प्रौद्योगिक स्कूल को आशीष देते हुए संत पापा लियो 14वें   (ANSA)

अपने पूर्ववर्ती परमाध्यक्ष के नाम पर बने स्कूल का दौरा संत पापा फ्राँसिस के निधन की पहली सालगिरह के एक दिन बाद हुआ।

कल, संत पापा लियो ने रोम में सांता मारिया मेजर महागिरजाघऱ में उनके सम्मान में मनाए जा रहे पवित्र मिस्सा में भेजे गए एक संदेश में संत पापा फ्राँसिस को याद किया, जिसमें उन्होंने दिवंगत संत पापा को "एक समर्पित चरवाहा कहा जिन्होंने बहुत से दिलों को छुआ" और कहा कि वे "अंत तक प्रभु के शिष्य बने रहे, अपने बप्तिस्मा और धर्माध्यक्षीय प्रेरिताई में अपने अभिषेक के प्रति वफादार रहे।"

संत पापा लियो 14वें ने माना कि संत पापा फ्राँसिस ने पेत्रुस के उत्तराधिकारी और विश्व व्यापी कलीसिया के चरवाहे के रूप में "ऐसे समय में सेवा की थी जिसने एक युग परिवर्तन को चिह्नित किया है - और चिह्नित करता रहेगा - एक ऐसा परिवर्तन जिसके बारे में उन्हें पूरी तरह से पता था, हम सभी को एक साहसी गवाही दी जो कलीसिया के लिए एक महत्वपूर्ण विरासत का प्रतिनिधित्व करती है।"

उन्होंने विमान में सवार पत्रकारों को भी आमंत्रित किया ताकि वे पूरी कलीसिया और दुनिया को संत पापा फ्राँसिस के जीवन के महान उपहार के लिए प्रभु का शुक्रिया अदा कर सकें।

संत पापा फ्राँसिस टेक्नोलॉजी स्कूल एक शैक्षिक संस्थान है जो खास तौर पर युवाओं के युवाओं के प्रौद्योगिकी कौशल का विकास करने में मदद करता है।

गुरुवार को, इक्वेटोरियल गिनी में अपना आखिरी पवित्र मिस्सा का अनुष्ठान करने के बाद, संत पापा अफ्रीका की अपनी 11 दिन की चार देशों की प्रेरितिक यात्रा पूरी करेंगे और रोम लौटेंगे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

22 अप्रैल 2026, 17:29