2024.03.06 WYO वियतनाम के युवा 2024.03.06 WYO वियतनाम के युवा 

वियतनाम युवा कॉन्ग्रेस ने मिशनरी शिष्यत्व के लिए नवीकृत आह्वान किया

हनोई महाधर्मप्रांत ने हनोई महाधर्मप्रांत युवा कांग्रेस 2026 के लिए करीब 5,000 से ज्यादा युवा काथलिकों को एक साथ लाया, और वियतनामी युवाओं को ख्रीस्त के मिशनरी शिष्य के रूप में अपनी पहचान पर चिंतन करने का अवसर दिया।

वाटिकन न्यूज

वियतनाम, मंगलवार, 24 मार्च 2026 (रेई) : वियतनामी कलीसिया के धर्मगुरूओं ने युवा काथलिकों को अपने आराम के क्षेत्र से बाहर निकलने और प्रेरिताई का जीवन अपनाने की चुनौती दी, जब 22 मार्च को हनोई महाधर्मप्रांत युवा कांग्रेस 2026 के लिए लगभग 5,000 युवा एकत्रित हुए थे।

टू चाऊ पल्ली में हुए इस सम्मेलन में पूरे महाधर्मप्रांत के पल्ली और मिशन स्टेशन से लोग इकट्ठा हुए और “आओ और रहो” विषयवस्तु के तहत युवाओं के प्रशिक्षण के एक दशक को मनाया।

कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए, फादर जोसेफ लुओंग थान तुंग, सीएसएसआर ने युवाओं से अपने जीवन की दिशा बदलने पर चिंतन करने की अपील की, और सवाल पूछा: “मैं कहाँ जा रहा हूँ? और मैं किसके पास जाना चुनूँ?”

उन्होंने चेतावनी दी कि “अस्थायी मूल्यों और क्षणिक खुशी से भरी” दुनिया में, युवा अपना मकसद खो सकते हैं, और कहा कि ख्रीस्त के पीछे चलने के लिए आराम से आगे बढ़ने और ठोस त्याग करने की हिम्मत चाहिए।

कांग्रेस की शुरुआत युवाओं के कार्यक्रमों से हुई, जिसने दिन के लिए एक जोश भरा माहौल बनाया, इसके बाद प्रशिक्षण सत्र और सामूहिक प्रार्थना हुई।

प्रतिभागियों ने बाद में पवित्र क्रूस रास्ता की प्रार्थना में भाग लिया, जिसमें उन्होंने येसु के दुःखभोग पर चिंतन किया और ईश्वर के प्यार के बारे में अपनी समझ और गहरी की।

अपने संदेश में, हनोई के महाधर्माध्यक्ष जोसेफ ने इस बात पर जोर दिया, “आओ और रहो” का निमंत्रण ख्रीस्त  के साथ एक लंबे समय तक चलनेवाले रिश्ते में है। उन्होंने कहा, “युवा कांग्रेस में सिर्फ पल भर का अनुभव पाने नहीं, बल्कि ख्रीस्त के साथ एक हमेशा रहनेवाला रिश्ता बनाने आते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि ईश्वर के साथ रहने से युवा विश्वास के गवाह बनते हैं और उनसे अपने परिवारों, पल्लियों और काम की जगहों पर “जीवित सुसमाचार” बनने का आह्वान किया।

कॉन्ग्रेस यूखरिस्तीय संस्कार की आराधना और पवित्र मिस्सा के साथ समाप्त हुई, जहाँ हजारों युवाओं ने भाग लेकर प्रार्थना की।

यह कार्यक्रम कांग्रेस की 10वीं सालगिरह पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समाप्त हुआ, जिसमें वियतनाम की युवा कलीसिया के विश्वास और उर्जा को प्रदर्शित किया गया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

24 मार्च 2026, 15:55