खोज

सन्त पापा लियो 14 वें, फाईल तस्वीर सन्त पापा लियो 14 वें, फाईल तस्वीर  (ANSA)

19 मार्च को सन्त पापा लियो ने किया ट्वीट

सन्त पापा लियो 14 वें ने गुरुवार 19 मार्च को दो ट्वीट सन्देश प्रकाशित कर सन्त योसफ के सदृश अन्यों के लिये उपस्थित रहने का हम सबसे आह्वान किया।

वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 20 मार्च 2026 (रेई, वाटिकन रेडियो): सन्त पापा लियो 14 वें ने गुरुवार 19 मार्च को दो ट्वीट सन्देश प्रकाशित कर सन्त योसफ के सदृश अन्यों के लिये उपस्थित रहने का हम सबसे आह्वान किया।

अन्यों के प्रति प्रेम

सन्त योसफ के पर्व दिवस के उपलक्ष्य में 19 मार्च को किये अपने पहले ट्वीट सन्देश में सन्त पापा लियो 14 वों ने लिखाः  संत जोसेफ ने उस परिवार की रक्षा की जिसे प्रभु ने उन्हें सौंपा था। दूसरों की रक्षा करने का मतलब है उन पर ध्यान देना, उनकी पसंद का सम्मान करना और उनकी देखभाल करना। संत योसफ हमें दिखाते हैं कि मौजूदगी और रखवाली एक-दूसरे से अलग नहीं किए जा सकते: कोई दूसरों की रक्षा सिर्फ़ मौजूद रहकर ही कर सकता है और कोई सिर्फ़ तभी मौजूद होता है जब वह दूसरे की ज़िम्मेदारी अपने ऊपर लेता है।

पारिवारिक प्रेम की आध्यात्मिकता

गुरुवार 19 मार्च को ही सन्त पापा लियो ने प्रेम विषय पर सन्त पापा फ्राँसिस के प्रेरितिक उद्बोधन आमोरिस लेतित्सिया के 315 वें अनुच्छेद की पंक्ति को दुहराते हुए लिखाः हम उन परिवारों के लिए प्रभु ईश्वर के प्रति धन्यावाद ज्ञापित करते हैं, जो कठिनाइयों और चुनौतियों के बावजूद, “हज़ारों छोटे लेकिन यथार्थ कृत्यों से निर्मित पारिवारिक प्रेम की आध्यात्मिकता” को जीते हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

20 मार्च 2026, 10:52