खोज

वाटिकन के सन्त पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में सन्त पापा लियो 14 वें, फाईल तस्वीर वाटिकन के सन्त पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में सन्त पापा लियो 14 वें, फाईल तस्वीर  

काथलिक परोपकर नेटवर्क के सदस्यों से सन्त पापा लियो

अमरीका स्थित काथलिक परोपकार नेटवर्क लोकोपकारी संस्था की 50 वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में सन्त पापा लियो 14 वें ने एक बधाई सन्देश प्रेषित कर संस्था के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 13 मार्च 2026 (रेई, वाटिकन रेडियो): अमरीका स्थित काथलिक परोपकार नेटवर्क लोकोपकारी संस्था की 50 वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में सन्त पापा लियो 14 वें ने एक  बधाई सन्देश प्रेषित कर संस्था के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

धन्यवाद ज्ञापन

सन्त पापा ने कहा, रोमी कार्यालयों के अलग-अलग विभागों तथा अमरीका एवं सम्पूर्ण विश्व में काथलिक कलीसिया की पहलों के प्रति काथलिक परोपकार नेटवर्क लोकोपकारी संस्था “फादिका” की उदारता और समर्थन के लिये मैं हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करता और आपके लोकोपकारी कार्यों के पांच दशक पूरे होने पर आप सबको हार्दिक बधाई देता हूँ।

सन्त पापा ने कहा, “आपका यह सम्मेलन चालीसा काल के पवित्र मौसम में हो रहा है, जब प्रार्थना और उपवास के अलावा कलीसिया समस्त काथलिक धर्मानुयायियों का आह्वान करती है कि वे और अधिक जोश के साथ उदारता एवं दया के कार्यों में अपना मन लगायें।”

निःस्वार्थ सेवा

उन्होंने कहा कि सन्त लूकस रचित सुसमचार में हम भले समारी के दृष्टान्त को पढ़ते हैं, जिसके अनुसार, प्रभु येसु ख्रीस्त भले समारी की मिसाल प्रस्तुत कर हमें सिखाते हैं कि हम अपने पड़ोसी की मदद उसी प्रकार करें जैसे कि भले समारी ने बिना किसी स्वार्थ के अपना समय और साधन किसी ऐसे व्यक्ति को दिया जिससे वह पहले कभी नहीं मिला था।

सन्त पापा ने कहा कि यह दृष्टान्त हमें ईश्वर की समीपता, करुणा और कोमल प्रेम की शैली का दर्शन कराता है, जैसा कि सन्त पापा फ्राँसिस अक्सर कहा करते थे। अपने विश्व पत्र दिलेक्सी दे को उद्धृत कर सन्त पापा ने कहा कि जब हम ज़रूरतमंदों की मदद करते हैं, विशेषकर उनकी जो हमारा एहसान नहीं चुका सकते, तो हम ईश्वर के साधन बन जाते हैं, क्योंकि “अपने पड़ोसी के प्रति प्रेम का हर कृत्य किसी न किसी तरह से ईश्वर के प्रेम की झलक होता है।”

उदारता ईश प्रेम का प्रमाण

उन्होंने कहा, “इस अर्थ में, सामाजिक न्याय को प्रोत्साहन देने, काथलिक शिक्षा को मज़बूत करने, मानव सम्मान और मानव प्रतिष्ठा की रक्षा करने तथा सर्वाधिक कमज़ोर लोगों की देखभाल करने वाले कार्यक्रमों को समर्थन देने में आपका योगदान वास्तव में ईश्वर की करुणा का प्रमाण है।

उन्होंने कहा, “मेरी आशा है कि सबसे गरीब भाई-बहनों की सेवा के प्रति आपके नेक कार्य अन्यों को भी येसु मसीह के साथ नए सिरे से साक्षात्कार हेतु तथा कलीसिया के मिशन में और भी अधिक जागरूक भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा।”

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

13 मार्च 2026, 11:08