जरूरतमंद बच्चों की चिकित्सा देखभाल के लिए पोप लियो 14वें को एक उन्नत स्वास्थ्य देखभाल उपकरण मिला जरूरतमंद बच्चों की चिकित्सा देखभाल के लिए पोप लियो 14वें को एक उन्नत स्वास्थ्य देखभाल उपकरण मिला  (ANSA)

बाल चिकित्सा देखभाल के लिए पोप को मिले उन्नत टेलीहेल्थ उपकरण

“विश्व के बाल अस्पताल के संरक्षक” ने जरूरतमंद बच्चों की चिकित्सा देखभाल के लिए पोप लियो 14वें को एक उन्नत स्वास्थ्य देखभाल उपकरण दान किया है।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 5 मार्च 2026 (रेई) : बच्चों को स्वास्थ्य देखभाल में सहायता देने के लिए बनाया गया एक उन्नत नेक्स्ट-जेनरेशन टेक्नोलॉजी टेलीमेडिसिन सिस्टम, “विश्व के बाल अस्पताल के संरक्षक” के एक प्रतिनिधि ने पोप लियो 14वें को दान किया है।

टेलाडोक लाईट सिस्टम को बुधवार सुबह, 4 मार्च को पोप लियो को भेंट किया गया, जब वे वाटिकन के पॉल षष्ठम हॉल में आमदर्शन समारोह के दौरान प्रतिनिधि से मिले।

“विश्व के बाल अस्पताल के संरक्षक” एक अमरीकी गैर-लाभकारी निगम है जो बच्चों के स्वास्थ्य और मानवीय देखभाल के लिए पोप के वैश्विक गठबंधन को समन्वित करता है, यह एक ऐसा नेटवर्क है जो वाटिकन के बम्बिनो जेसु बाल अस्पताल सहित दुनियाभर के अस्पतालों को एक साथ लाता है।

इसका उद्देश्य है विकाशशील देशों या उन इलाकों के करीब 10 लाख बच्चों को चिकित्सा देखभाल प्राप्त करने में मदद करना है जहाँ बच्चों के स्वास्थ्य देखभाल की अच्छी सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। यह मिशन मई 2024 में पोप फ्राँसिस ने नेटवर्क को सौंपा था।

अध्यक्ष फैब्रित्सियो अरेंजी बेंतिवोग्लियो ने बच्चों की भलाई के लिए निगम के मिशन को फिर से सुदृढ़ करने का आश्वासन दिया, और पोप लियो 14वें के साथ मिलकर जरूरतमंद बच्चों की देखभाल और दया के इस "चमत्कार" को जारी रखने का अपना वादा दोहराया है।

टेलाडोक लाईट एक ऐसी तकनीकी प्रणाली है जो रोगियों और देखभाल करनेवालों को टेलीहेल्थ उपकरण से जोड़ता है जो देखभाल केंद्र के दौरे और क्लिनिकल सहयोग में मदद करते हैं।

बुधवार सुबह पोप लियो को सिस्टम पेश करते हुए, टेलीमेडिसिन के क्षेत्र में इस खास उपकरण से मिलने वाली संभावनाओं को दिखाने के लिए अर्जेंटीना से एक टेलीहेल्थ सम्पर्क बनाया गया था।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

05 मार्च 2026, 16:18