मध्यपूर्व के लिए पोप : जो उन्हें नुकसान पहुँचाता, पूरी मानवता को नुकसान पहुँचाता
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, सोमवार, 23 मार्च 2026 (रेई) : देवदूत प्रार्थना के उपरांत संत पापा ने मध्यपूर्व की स्थिति पर चिंता जतायी तथा युद्धविराम के लिए प्रार्थना की अपील की।
उन्होंने कहा, “मैं मध्यपूर्व और दुनिया के दूसरे इलाकों में युद्ध और हिंसा से जूझ रहे हालात को देखकर बहुत दुःखी हूँ। हम इन लड़ाइयों के इतने सारे बेबस लोगों की तकलीफ को देखकर चुप नहीं रह सकते। जो चीज उन्हें दुःख पहुँचाती है, वह पूरी इंसानियत को दुःख पहुँचाती है। इन लड़ाइयों से होनेवाली मौत और दर्द पूरे मानव परिवार के लिए एक शर्म की बात है।
प्रार्थना करने का आग्रह करते हुए कहा, “ईश्वर से गुहार है! मैं जोर देकर प्रार्थना में लगे रहने की अपनी अपील दोहराता हूँ, ताकि दुश्मनी खत्म हो सके और सच्ची बातचीत एवं हर इंसान की इज्जत के सम्मान पर आधारित शांति के रास्ते खुल सकें।”
उसके बाद मैराथन दौड़ में भाग लेनेवालों को प्रोत्साहन देते हुए पोप ने कहा, “आज, रोम में दुनिया भर के अनगिनत एथलीटों के साथ शानदार मैराथन हो रहा है। यह आशा का चिन्ह है! खेल शांति, सामाजिक जुड़ाव और आध्यात्मिकता के रास्ते दिखा सकते हैं।”
तत्पश्चात् संत पापा ने रोम तथा विभिन्न देशों से आये तीर्थयात्रियों का अभिवादन किया।
उन्होंने बेलुनो और पोर्डेनोन, क्रोटोन और रोम में कृपा की संत मरिया पल्ली के विश्वासियों का अभिवादन किया। साथ ही ब्रेशा धर्मप्रांत में नावे के युवाओं, फ्लोरेंस धर्मप्रांत के दृढ़ीकरण संस्कार लेनेवाले दल और होटल मैनेजर संघ के प्रतिनिधियों का अभिवादन किया।
और अंत में, सभी को शुभ रविवार की मंगलकामनाएँ अर्पित की।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
