मार्च में पोप की प्रार्थना का मनोरथ : ‘निरस्त्रीकरण एवं शांति के लिए’

संत पापा लियो 14वें ने मार्च माह की प्रार्थना की प्रेरिताई के लिए मतलब जारी किया, जिसमें काथलिकों से आग्रह किया है कि वे ‘निरस्त्रीकरण एवं शांति’ के लिए प्रार्थना करें। वे प्रार्थना कर रहे हैं कि 'परमाणु खतरा फिर कभी मानव के भविष्य को तय न करे।'

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 5 मार्च 2026 (रेई) : पोप लियो 14वें की मार्च महीने की प्रार्थना की प्रेरिताई का मतलब है "निशस्त्रीकरण और शांति के लिए"।

पोप ने कलीसिया को इस महीने के ‘द पोप वीडियो’ में इसी मतलब के लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया है, जिसे पोप के विश्वव्यापी प्रार्थना नेटवर्क के जरिए पूरी काथलिक कलीसिया को सौंपा गया है।

पोप लियो अपनी प्रार्थना यह याद दिलाते हुए शुरू करते हैं कि प्रभु ने हर इंसान को अपनी छवि और प्रतिरूप में बनाया है और उन्होंने हमें "युद्ध के लिए नहीं, बल्कि मिल-जुलकर रहने," "विनाश के लिए नहीं, भाईचारा के साथ रहने के लिए" बनाया है।

सच्ची सुरक्षा और शांति

पोप प्रार्थना करते हुए कहते हैं, आपने अपने शिष्यों का अभिवादन करते हुए कहा, “तुम्हें शांति मिले,” हमें अपनी शांति का वरदान और इतिहास में इसे साकार करने की शक्ति दें।

"आज, हम दुनिया में शांति के लिए प्रार्थना करते हैं, और चाहते हैं कि देश हथियार छोड़ दें और बातचीत एवं कूटनीति का रास्ता चुनें।"

उन्होंने प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि वे "हमारे दिलों से नफरत, नाराजगी और उदासीनता को दूर करें," ताकि हम "मेल-मिलाप के मध्यस्थ बन सकें।"

उन्होंने जोर देकर कहा, "हमें यह समझने में मदद करें कि सच्ची सुरक्षा डर द्वारा नियंत्रित करने से नहीं, बल्कि लोगों के बीच भरोसा, न्याय और एकजुटता से आती है।"

परमाणु खतरा फिर कभी इंसानियत का भविष्य तय न करे

पोप ने यह भी प्रार्थना की कि प्रभु देशों के नेताओं को सदबुद्धि प्रदान करें, "ताकि उनमें मौत की योजना को त्यागने, हथियारों की होड़ को रोकने और सबसे कमजोर लोगों के जीवन को केंद्र में रखने की हिम्मत हो।"

उन्होंने कहा, "परमाणु खतरा फिर कभी इंसानियत का भविष्य तय न करे।"

पोप ने यह भी प्रार्थना की कि पवित्र आत्मा हमें अपने समुदायों, परिवारों, शहरों और दिलों में रोज शांति बनानेवाले वफादार और रचनात्मक निर्माता बनाए।

अंत में, पोप लियो प्रार्थना करते हैं कि हर अच्छा शब्द, मेल-मिलाप का संकेत और बातचीत का हर चुनाव एक नई दुनिया का बीज बने।

द पोप वीडियो

द पोप वीडियो एक आधिकारिक वैश्विक पहल है जिसका मकसद संत पापा के मासिक प्रार्थना मनोरथ को फैलाना है। इसे पोप के विश्वव्यापी प्रार्थना नेटवर्क (अपोस्लशिप ऑफ प्रेयर) चलाता है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

05 मार्च 2026, 16:04