संत पापा लियो ने स्पेन के शाही दम्पति से मुलाकात की
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, शुक्रवार 20 मार्च 2026 : वाटिकन प्रेस कार्यालय के एक बयान के अनुसार आज सुबह, 20 मार्च को प्रेरितिक भवन में संत पापा लियो14वें ने स्पेन के राजा फिलिप षष्टम और रानी लेतिज़िया से मुलाकात की। इसके बाद शाही दम्पति वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन और राज्यों एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ संबंधों के सचिव महाधर्माध्यक्ष पॉल रिचर्ड गलाघेर से मिले।
बयान में कहा गया कि चर्चा "परमधर्मपीठ और स्पेन के बीच अच्छे रिश्तों पर केंद्रित थी, जो संत पापा लियो की आने वाली प्रेरितिक यात्रा में खास तौर पर अहम होंगे।" देश के हालात और समाज में कलीसिया के मिशन से जुड़े कुछ मौजूदा मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
जिन मुद्दों पर बात हुई, उनमें "शांति के लिए लगातार प्रतिबद्धता का महत्व" और उन सिद्धांतों एवं मूल्यों को मज़बूत करना शामिल था जो अंतरराष्ट्रीय सह-अस्तित्व को मज़बूत करते हैं। संत पापा के साथ उपहारों के आदान प्रदान में, राजा फिलिप षष्टम और रानी लेतिज़िया ने राजा फ़िलिप द्वितीय की 16वीं सदी की बुक ऑफ़ आवर्स भेंट की। यह एल एस्कोरियल के रॉयल मठ की कार्यशाला में बनाया गया, सबसे खास काम है, जहाँ इसे संभालकर रखा गया है। राज्य सचिव कार्डनल पारोलिन को "सेक्रेड स्पेन: आर्ट एंड बिलीफ़ इन द स्पैनिश वर्ल्ड" किताब भेंट की गई
वाटिकन छोड़ने के बाद, शाही दम्पति राजा फिलिप षष्टम को लाइबेरियन महागिरजाघऱ के चाप्टर के प्रोटोकैनन की उपाधि देने के लिए सांता मारिया मेजर महागिरजाघर गए।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
