लित्वानिया की प्रधानमंत्री सुश्री इंगा रूजिनिने से मुलाकात करते पोप लियो 14वें लित्वानिया की प्रधानमंत्री सुश्री इंगा रूजिनिने से मुलाकात करते पोप लियो 14वें 

पोप लियो ने लित्वानिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

पोप लियो 14वें ने शनिवार को लित्वानिया की प्रधानमंत्री सुश्री इंगा रूजिनिने से वाटिकन के प्रेरितिक प्रसाद में मुलाकात की। जिन्होंने वाटिकन विदेश सचिव महाधर्माध्यक्ष पौल रिचार्ड गलाघर से भी मुलाकात की।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, शनिवार, 7 मार्च 2026 (रेई) : वाटिकन प्रेस कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि पोप लियो 14वें और लित्वानिया की प्रधानमंत्री सुश्री इंगा रूजिनिने के बीच मुलाकात सौहार्दपूर्ण रही।

बयान में बतलाया गया कि वाटिकन सचिवालय में हुई बातचीत में परमधर्मपीठ और लित्वानिया के बीच अच्छे संबंधों के लिए संतुष्टि व्यक्त की गई। साथ ही काथलिक कलीसिया के द्वारा मानव प्रतिष्ठा को बढ़ावा देने एवं समाज के सार्वजनिक भलाई में सकारात्मक योगदान देने पर गौर किया गया।

बतलाया गया है कि मुलाकात के दौरान कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों खासकर, यूक्रेन एवं मध्य पूर्व में संघर्ष के संदर्भ में उम्मीद जतायी गई कि युद्ध को खत्म करने के लिए कूटनीतिक समाधान खोजने हेतु हर संभव कोशिश की जाएगी।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

07 मार्च 2026, 15:49