संत पापा ने लेबनान में मारे गए पुरोहित के लिए दुख जताया, मध्य पूर्व में शांति के लिए प्रार्थना की
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, बुधवार 11 मार्च 2026 : "आइए हम ईरान और पूरे मध्य पूर्व में शांति के लिए प्रार्थना करते रहें, खासकर उन आम लोगों के लिए जो पीड़ित हैं, जिनमें कई मासूम बच्चे भी शामिल हैं। हमारी प्रार्थना उन लोगों के लिए आराम और भविष्य के लिए उम्मीद का बीज बने जो पीड़ित हैं।"
संत पापा लियो 14 ने बुधवार को वाटिकन में अपनी साप्ताहिक आम दर्शन समारोह में यह अपील की, यह याद करते हुए कि फादर पियरे एल-राही का अंतिम संस्कार बुधवार को लेबनान के कलया में किया गया।
संत पापा ने याद किया कि फादर पियरे एल-राही दक्षिणी लेबनान के एक ख्रीस्तीय गांव के मारोनाइट पल्ली पुरोहित थे, जो इन दिनों "एक बार फिर युद्ध की त्रासदी का सामना कर रहे हैं।"
संत पापा ने कहा, "मैं इस गंभीर परीक्षा की घड़ी में सभी लेबनानी लोगों के करीब हूँ।"
लेबनानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को लेबनान के कलया में मारोनाइट रीति के काथलिक पुरोहित की हत्या कर दी गई, जब वह उन पल्लीवासियों की मदद करने की कोशिश कर रहे थे जिनके घर पर एक इज़राइली टैंक ने गोलीबारी की थी।
फादर एल-राही कई नौजवानों के साथ अपनी पल्ली के पहाड़ी इलाके में उस घर की ओर दौड़े, तभी टैंक ने घर पर फिर से हमला किया, जिससे फादर एल-राही घायल हो गए। उन्हें एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनके ज़ख्मों की वजह से उनकी मौत हो गई।
संत पापा ने कहा कि "अरबी में एल-राही का मतलब "चरवाहा" होता है। फादर पियरे एक सच्चे चरवाहे थे जो हमेशा अच्छे चरवाहे येसु के प्यार और बलिदान के साथ अपने लोगों के साथ रहे।"
संत पापा ने याद किया कि जैसे ही पुरोहित ने सुना कि बमबारी में कुछ पल्लीवासी घायल हो गए हैं, वे बिना किसी हिचकिचाहट के उनकी मदद के लिए दौड़े।
संत पापा लियो ने प्रार्थना की, "ईश्वर करे कि उनका बहाया गया खून प्यारे लेबनान के लिए शांति का बीज बने।"
वाटिकन प्रेस कार्यालय ने सोमवार को एक बयान जारी कर बताया कि संत पापा लियो14वें मध्य पूर्व में दुश्मनी खत्म होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। संत पापा ने उन कई बेगुनाह लोगों के लिए दुख जताया जो मारे गए हैं, जिनमें बच्चे और उनकी देखभाल करने वाले लोग, खासकर फादर एल-राही शामिल हैं।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
