पोप : क्या युद्ध के लिए जिम्मेदार ख्रीस्तीय अपने अंतःकरण की जाँच करते हैं?
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, शनिवार, 14 मार्च 2026 (रेई) : संत पापा लियो 14वें ने शुक्रवार को आंतरिक फोर्स के 36वें कोर्स में भाग लेनेवाले प्रतिभागियों से मुलाकात की। जिसका आयोजन हर साल वाटिकन के प्रेरितिक प्रायश्चित विभाग द्वारा किया जाता है।
कोर्स पुरोहितों एवं सेमिनरी छात्रों को पापस्वीकार संस्कार से संबंधित विस्तारित प्रशिक्षण प्रदान करता है और जिसका समापन पोप के साथ मुलाकात से होता है।
अपने सम्बोधन में संत पापा लियो 14वें ने भावी पापमोचकों से, मानव परिवार में शांति एवं एकता को बढ़ावा देने हेतु पापस्वीकार या मेलमिलाप संस्कार की शक्ति पर चिंतन किया।
उन्होंने कहा, “कोई पूछ सकता है: क्या ऐसे ख्रीस्तीय जो हिंसक लड़ाइयों में गंभीर जिम्मेदारी निभाते हैं, विनम्रता और साहस के साथ अपने अंतःकरण की जाँच गंभीरता से कर सकते हैं और पापस्वीकार के लिए जा सकते हैं?”
उन्होंने आगे कहा कि पापस्वीकार संस्कार “एकता की प्रयोगशाला” देता है, क्योंकि यह ईश्वर के साथ पुनः संबंध स्थापित कराता है और पछतावा करनेवालों को पवित्र बनने की कृपा देता है।
मेल-मिलाप (पापस्वीकार) संस्कार लोगों को एक-दूसरे के साथ और कलीसिया के साथ मिलकर रहना सिखाता है, और हमारे आंतरिक संबंध पुनःस्थापित करने पर काम करता है।
पोप लियो ने कहा, “ईश्वर के साथ, कलीसिया के साथ और हमारे बीच आपसी एकता, लोगों के बीच शांति के लिए एक तय बात है।” “सिर्फ मेल-मिलाप ही शांति ला सकता है।
यदि कोई ख्रीस्तीय अहंकार के हथियार को त्याग देता और ईश्वर की क्षमाशीलता से नवीनीकृत होता है तो वह अपने दैनिक जीवन में मेल-मिलाप का माध्यम बनता है।
साथ ही, ईश्वर से मेल-मिलाप करनेवाले लोग “बेलगाम उपभोक्तावाद के अधूरे वादों और सच्चाई से अलग आजादी के निराशाजनक अनुभव” को अधिक सहज से पहचान लेते हैं।
पोप ने कहा कि ईश्वर की दया के द्वारा, ख्रीस्त हमारे अंदर हमारे अधूरेपन का एहसास जगाते हैं, और हमारे अस्तित्व से जुड़े सवालों को सामने लाते हैं जो हमें यह समझने में मदद करते हैं कि सिर्फ ख्रीस्त ही हमारी सबसे गहरी इच्छाओं का पूरी तरह से जवाब दे सकते हैं।
उन्होंने कहा, “ईश्वर हमें बचाने के लिए मानव बने,” और वे ऐसा हमारी धार्मिक समझ, सच्चाई और प्यार के लिए हमारी कभी न बुझने वाली इच्छा को सिखाकर भी करते हैं, ताकि हम उस रहस्य का स्वागत कर सकें जिसमें ‘हम जीते, चलते और अपना अस्तित्व रखते हैं’।”
मेल-मिलाप के संस्कार के महत्व पर बात करते हुए, पोप लियो ने मेल-मिलाप के बारे में कलीसिया की पुरानी धार्मिक समझ को याद किया, जो समय के साथ विकसित हुई है और हरेक काथलिक विश्वासी के लिए साल में कम से कम एक बार यह संस्कार लेना जरूरी है।
लेकिन, पोप ने कहा, बहुत से लोग प्रभु के वरदान को पाने के लिए विश्वास और हृदय की सरलता के साथ पापस्वीकार संस्कार में भाग लेने के बजाय, अक्सर “कलीसिया की दया के असीम खजाने” के पास नहीं जा पाते।
पोप लियो ने उपस्थित पुरोहितों और भावी पुरोहितों को मेल-मिलाप संस्कार के माध्यम से ईश्वर की माफी लाने की अपनी महान जिम्मेदारी के लिए सचेत रहने हेतु आमंत्रित किया।
उन्होंने उन पुरोहितों की ओर इंगित किया जो मेल-मिलाप संस्कार के माध्यम से संत बने, जिनमें संत जॉन मेरी वियानी, संत लियोपोल्ड मैंडिक, और पेत्रेलचिना के संत पियो एवं धन्य माइकेल सोपोको शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि जैसे मेल-मिलाप संस्कार किसी व्यक्ति के आंतरिक संबंध को ठीक करता है, वैसे ही यह कलीसिया के निर्माण में भी करता है, जिससे उसे समाज और दुनिया के साथ जुड़ने के लिए नई उर्जा मिलती है।
अंत में, पोप लियो ने पापमोचकों से गुज़ारिश की कि वे खुद “पूरी निष्ठा के साथ” पापस्वीकार संस्कार में भाग लें, ताकि वे ईश्वरीय दया के प्रेरित बन सकें, जिसके वे प्रथम लाभार्थी हैं।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
