खोज

तेहरान ऑयल रिफाइनरी में हमले के बाद धमाके तेहरान ऑयल रिफाइनरी में हमले के बाद धमाके   (AFP or licensors)

पोप लियो : ईरान में हथियार शांत हों

देवदूत प्रार्थना के उपरांत संत पापा ने संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में एकत्रित 15,000 तीर्थयात्रियों को ईरान के लिए प्रार्थना करने का निमंत्रण दिया, ताकि “बमों की गर्जना बंद हो जाए, हथियार शांत हो जाएँ और बातचीत के लिए जगह बने, जिसमें लोगों की आवाज सुनी जा सके।”

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, सोमवार, 9 मार्च 2026 (रेई) : संत पापा ने कहा, “ईरान और पूरे मध्यपूर्व से गहरी निराशा की खबरें आ रही हैं। हिंसा और तबाही की घटनाओं तथा नफरत और डर के बड़े माहौल के साथ, यह भी डर है कि यह लड़ाई और फैल जाएगी, और प्यारे लेबनान समेत इस इलाके के दूसरे देश भी एक बार फिर अस्थिरता में डूब सकते हैं।”

उन्होंने प्रार्थना हेतु आमंत्रित करते हुए कहा, “हम प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि बमों की गड़गड़ाहट बंद हो जाए, हथियार शांत हो जाएँ, और बातचीत के लिए जगह खुले, जिसमें लोगों की आवाज सुनी जा सके। मैं यह प्रार्थना शांति की रानी मरियम को सौंपता हूँ: वे युद्ध के कारण पीड़ित लोगों की मध्यस्थता करें और मेल-मिलाप एवं उम्मीद के रास्ते पर दिलों का साथ दें।”

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

उसके बाद संत पापा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की याद कर कहा, “आइए, हम अपनी प्रतिबद्धता फिर दोहराएँ, जो हम ख्रीस्तीयों के लिए सुसमाचार पर आधारित है, पुरुषों और महिलाओं की समान गरिमा को पहचानने के लिए। दुर्भाग्य से, बचपन से ही कई महिलाओं के साथ भेदभाव होता है और उन्हें कई तरह की हिंसा झेलनी पड़ती है: मेरी सहानुभूति और दुआएँ विशेषकर उनके लिए है।” 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

तत्पश्चात् संत पापा ने सभी तीर्थयात्रियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने सभी का अभिवादन करते हुए उन्हें शुभ रविवार की मंगलकामनाएँ अर्पित की।

     

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

09 मार्च 2026, 15:41