इटालियन टीवी से पोप : स्वतंत्र, सम्मानजनक सूचना शांति के लिए एक साधन है
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, शनिवार, 21 मार्च 2026 (रेई) : Tgcom24 की स्थापना की 25वीं वर्षगाँठ के अवसर पर संत पापा लियो 14वें ने एक संदेश भेजकर उन्हें बधाई दी तथा उनके कार्यों के लिए धन्यवाद दिया।
उनकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, “ऐसे समय में जब बड़े बदलाव हो रहे हैं” “मीडिया की भूमिका एक जरूरी मिशन बन जाती है।” “मैं आपसे गुजारिश करता हूँ कि बातचीत के पुल बनाते रहें, एक ऐसी कहानी को बढ़ावा दें जो मौजूदा घटनाओं की ऊपरी सतह से आगे बढ़कर, दुःख की गहराई को सम्मान, एकात्मता और दया से देखे।”
मीडिया जगत की चुनौतियों का सामना करने का प्रोत्साहन देते हुए पोप ने आगे कहा, “सत्य की खोज के साथ हमेशा नैतिक जिम्मेदारी की गहरी भावना होनी चाहिए, फेक न्यूज को फैलने से रोकना चाहिए और हमारे समाज के अलग-अलग लोगों को जोड़नेवाले मिलने-जुलने की संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए। जब जानकारी स्वतंत्र हो और मानव प्रतिष्ठा का सम्मान करती हो, तो यह पाठकों और श्रोताओं के लिए बिना हथियार एवं सुदृढ़ शांति की राह पर आगे बढ़ाने का एक ताकतवर जरिया बन जाती है।”
संत पापा ने उनके कार्यों को संत फ्रांसिस डी सेल्स की सुरक्षा में सौंप दिया तथा हरेक के परिवारों और आपके पाठकों को अपना प्रेरितिक आशीर्वाद दिया।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
