फोकलारे मूवमेंट के सदस्यों के साथ संत पापा लियो 14वें फोकलारे मूवमेंट के सदस्यों के साथ संत पापा लियो 14वें  (ANSA)

फोकलारे के सदस्यों से पोप : हिंसा और नफरत का सामना करें

पोप लियो ने फोकोलारे आंदोलन के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें अपने संगठन एवं पूरी दुनिया में एकता तथा शांति को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया, विशेषकर व्यक्ति की स्वतंत्रता और अंतःकरण का सम्मान करते हुए।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, शनिवार, 21 मार्च 2026 (रेई) : झगड़ों और विभाजन से प्रभावित इस समय में, पोप लियो 14वें ने फोकोलारे आंदोलन को अपनी संरचना के अंदर और पूरी दुनिया में एकता का गवाह बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

शनिवार को वाटिकन में अपने भाषण में उन्होंने कहा, “आज हमें एकता की इस भावना की बहुत जरूरत है, क्योंकि विभाजन और झगड़े की जहर दिलों एवं सामाजिक रिश्तों को खराब कर देती है और इसका सामना एकता, बातचीत, माफी और शांति के सुसमाचार के साक्ष्य से करना होगा।”

फोकोलारे मूवमेंट के सदस्यों ने 1 से 21 मार्च तक रोम के निकट कास्तेल गांदोल्फो में अपनी एक आमसभा में हिस्सा लिया था।

पोप ने उनसे कहा, “आपके माध्यम से भी, ईश्वर ने पिछले कुछ दशकों में शांति के महान लोगों को तैयार किया है, जिन्हें इतिहास के इस पल में उन कई नफरत फैलानेवालों के खिलाफ एक समभार और रुकावट के रूप में काम करने के लिए बुलाया गया है जो मानवता को बर्बरता और हिंसा की ओर वापस खींच रहे हैं।”

फोकोलारे आंदोलन, जिसे आधिकारिक रूप से मरियम का कार्य के नाम से भी जाना जाता है, एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो आध्यात्मिक और सामाजिक नवीनीकरण पर ध्यान देता है। इसे 1943 में इटली की ईश सेविका, कियारा लुबिक ने शुरू किया था। आज यह 140 देशों में मौजूद है और 15 भौगोलिक क्षेत्र में संगठित है।

महासभा के दौरान मार्गरेट कर्रम को अध्यक्ष और फादर रॉबर्टो अल्माडा को सह-अध्यक्ष चुना गया, दोनों पोप के साथ धर्माध्यक्षों, पुरोहितों और आंदोलन के दूसरे सदस्यों के साथ मौजूद थे।

पोप लियो ने अपने भाषण को इस बात पर जोर देकर शुरू किया कि कैसे “कलीसिया का हर करिश्मा सुसमाचार के एक पहलू को दिखाता है जिसे पवित्र आत्मा इतिहास के किसी खास पल में कलीसिया की भलाई के लिए और पूरी दुनिया की भलाई के लिए सामने लाता है।”

फोकोलारे आंदोलन का करिश्मा इंसानों के बीच “एकता का संदेश” है, जो ईश्वर के साथ मसीह की एकता का “फल और झलक है।”

पोप ने समझाया, "एकता की भावना एक बीज है, जो सरल लेकिन ताकतवर है, जो हजारों महिलाओं और पुरुषों को अपनी ओर खींचती है, कामों के लिए प्रेरित करती, और धर्म के प्रचार के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक, कलात्मक और आर्थिक कामों के लिए प्रेरणा देती है, जो दुनियावी और अलग-अलग धर्मों के बीच बातचीत के लिए एक उत्प्रेरक का काम करते हैं।"

पारदर्शिता का महत्व

पोप ने इस बात पर भी जोर दिया कि कैसे एकता की इस भावना को आंदोलन की संरचना और उसके जीने के तरीके को पोषित करने एवं उसमें घुलने-मिलने की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि कैसे मौजूद लोगों पर संगठन की "स्थापना के बाद के दौर में" "करिश्मे को जिंदा रखने की जिम्मेदारी है" और इसलिए उन्हें "एक साथ यह समझने के लिए बुलाया गया है" कि उनके आम जीवन और धर्म प्रचार के कौन से पहलू "जरूरी हैं—और इसलिए उन्हें बचाकर रखना चाहिए—और दूसरी तरफ, कौन से ऐसे साधन और अभ्यास हैं, जो लंबे समय से इस्तेमाल होने के बावजूद, करिश्मे के लिए जरूरी नहीं हैं, या जिनमें दिक्कतें हैं और इसलिए उन्हें छोड़ देना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि इसके लिए जिम्मेदारी वाले सभी लोगों से “पारदर्शिता के लिए एक मजबूत प्रतिबद्धता की जरूरत है।”

उन्होंने सभी सदस्यों को शामिल होने के लिए बढ़ावा देते हुए कहा, “असल में, पारदर्शिता एक तरफ विश्वसनीयता के लिए जरूरी है, और दूसरी तरफ इसलिए जरूरी है क्योंकि करिश्मा पवित्र आत्मा का एक वरदान है जिसके लिए सभी सदस्य जिम्मेदार हैं,” ।

“यह भी याद रखें कि सदस्यों का शामिल होना हमेशा मूल्यों से जोड़ता है: यह विकास को बढ़ावा देता है—व्यक्तिगत और संगठन दोनों तरह से—हर व्यक्ति की छिपी हुई ताकत और क्षमता को बाहर लाता है, जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देता है, और सभी को योगदान देने के लिए प्रोत्साहन देता है।”

हर व्यक्ति की स्वतंत्रता और अंतःकरण का सम्मान

पोप ने फिर कहा कि आंदोलन के नेताओं को सौंपी गई “आम समझ की जिम्मेदारी” में यह भी शामिल है कि “एकता के करिश्मे को सामुदायिक जीवन के ऐसे तरीकों में कैसे बदला जाए, जिससे सुसमाचार की नई खूबसूरती चमके और साथ ही, हर व्यक्ति की स्वतंत्रता और अंतःकरण का सम्मान हो, और हर व्यक्ति की क्षमता ​​और खासियत को महत्व दिया जाए।”

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आंदोलन जिस एकता को जीना चाहता है, वह “ईश्वर में” और उनकी इच्छा की पूर्ति में पूरी होती है, और “इसलिए, इस सेवा हेतु सौंपे गए लोगों को सहयोग और मार्गदर्शन, मेलजोल और सामुदायिक जीवन के लिए साझा प्रतिबद्धता में जीना है।”

इस महान आध्यात्मिक परिवार के लिए धन्यवाद

अंत में, पोप ने प्रभु को “कियारा लुबिच के करिश्मे से बने महान आध्यात्मिक परिवार के लिए” धन्यवाद दिया, जिसमें युवा, परिवार, धर्माध्यक्ष, पुरोहित, धर्मसंघी और सभी फोकोलारे सदस्य शामिल हैं जो दुनिया भर में सुसमाचार का प्रचार करने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा, “और हम पवित्रता के अनगिनत फलों के लिए धन्यवाद देते हैं, जिसे आपने बढ़ावा दिया है, इन सालों में कलीसिया में आए हैं।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 मार्च 2026, 16:02