खोज

महाधर्माध्यक्ष लुइस मारिन दी सन मार्टिन महाधर्माध्यक्ष लुइस मारिन दी सन मार्टिन 

पोप ने वाटिकन के परोपकार विभाग के लिए नये अध्यक्ष की नियुक्ति की

पोप लियो 14वें ने महाधर्माध्यक्ष लुइस मारिन दी सन मार्टिन को वाटिकन के परोपकार विभाग का प्रीफेक्ट नियुक्त किया, जिसे पेपल अल्मोनर के नाम से जाना जाता है, और कार्डिनल कोनराड क्राएस्की को पोलैंड में लॉड्ज़ के महाधर्माध्यक्ष नामित किया।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 12 मार्च 26 (रेई) : पोप लियो 14वें ने महाधर्माध्यक्ष लुइस मारिन दी सन मार्टिन, ओएसए को वाटिकन के परोपकार या चैरिटी विभाग का प्रीफेक्ट नियुक्त किया, और उन्हें महाधर्माध्यक्ष का पद दिया।

महाधर्माध्यक्ष लुइस मारिन दी सन मार्टिन 2021 से सिनॉड के सचिवालय के उपसचिव के तौर पर काम कर रहे हैं।

पोप ने कार्डिनल कोनराड क्राएस्की, जो अब वाटिकन के परोपकार विभाग के सेवानिवृत प्रीफेक्ट हो गये हैं उन्हें पोलैंड में उनके जन्मस्थान लॉड्ज़ का महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया।

कार्डिनल क्राएस्की 2013 से पोप के दानदाता के तौर पर काम कर रहे थे, जब पोप फ्राँसिस ने उन्हें यह काम सौंपा था।

दिवंगत पोप ने 28 जून, 2018 को कंसिस्टरी में उन्हें कार्डिनल बनाया था, और प्रेरितिक संविधान प्रेदिकाते इवंजेलियुम के साथ, कार्डिनल क्राएस्की चैरिटी विभाग के नए प्रीफेक्ट बन गए।

अपनी नियुक्ति के बाद वाटिकन न्यूज की बेनेदेत्ता कैपेली से बात करते हुए, कार्डिनल क्राएस्की ने वाटिकन में अपनी 28 साल की सेवा के लिए ईश्वर को धन्यवाद दिया।

रोम में लिटर्जिकल थियोलॉजी की पढ़ाई करते हुए, फादर क्राएस्की पोप जॉन पॉल द्वितीय के लिए परमधर्मपीठीय मास्टर ऑफ सेरेमनी बन गए, साथ ही पोप बेनेडिक्ट 16वें के पूरे कार्यकाल के दौरान और फिर 10 महीने तक पोप फ्राँसिस की भी सेवा की।

उन्होंने याद करते हुए कहा, "मैंने अलग-अलग चीजें अनुभव कीं क्योंकि हर पोप ने कलीसिया को कुछ नया दिया है, हरेक ने अलग-अलग चीजों पर जोर दिया है।"

जब पोप फ्रांसिस ने उनसे पोप के दानदाता बनने के लिए कहा, तो पोप ने 2013 में विश्व युवा दिवस के लिए रियो दी जनेरियो जानेवाले विमान में कार्डिनल क्राएस्की से दो घंटे बात की।

कार्डिनल क्रेजेव्स्की ने कहा, "उन्होंने मुझे समझाया कि मुझे अल्मोनर के तौर पर क्या करना है।" “उन्होंने मुझसे गरीबों के बगल में सोने, वाटिकन से बाहर जाने और हमेशा दिन के अंत में बैंक अकाउंट खाली रखने को कहा, क्योंकि सब कुछ चैरिटी काम के लिए था। लेकिन एक बात जो पोप फ्रांसिस ने मुझसे कही थी, वह हमेशा मेरे साथ रही है: ‘अगर तुम्हें नहीं पता कि क्या करना है, तो हमेशा ईश्वर से पूछो, और पूछो कि वे तुम्हारी जगह क्या करते।’”

अपने कार्यकाल के दौरान, कार्डिनल ने पोप के नाम पर यूक्रेन में 10 मिशन किए, जिसमें उन्होंने खुद एम्बुलेंस और दूसरी गाड़ियाँ चलाईं, जिनमें पीड़ित लोगों के लिए इमरजेंसी मदद भरी हुई थी।

लॉड्ज़ के महाधर्माध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति के बारे में पूछे जाने पर, कार्डिनल क्राएस्की ने कहा कि पोप लियो ने उनसे पूछा कि क्या वे विश्वव्यापी कलीसिया के केंद्र में मिले सभी अनुभवों को एक स्थानीय कलीसिया  में लाना चाहते हैं।

कार्डिनल ने कहा, "मैंने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया, क्योंकि कलीसिया की भलाई विश्वासियों के करीब रहने से होती है।" "मेरा धर्मप्रांत बड़ा है; इसमें ढाई मिलियन लोग रहते हैं; मैं सेवा करने के लिए तैयार हूँ।"

वाटिकन में अपनी कई सालों की सेवा के बावजूद, कार्डिनल क्राएस्की ने पोलैंड और अपने जन्म स्थान के शहर लौटने की इच्छा जताई।

उन्होंने माना, "मैंने असल में पोलैंड कभी नहीं छोड़ा, मैं हमेशा लोगों के बीच रहा, और मुझे थोड़ी लालसा भी थी।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

12 मार्च 2026, 17:39