पोप लियो 14वें ने वाटिकन के प्रेरितिक आवास में पदार्पण किया
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, शनिवार, 14 मार्च 26 (रेई) : पोप लियो 14वें आज प्रेरितिक आवास में प्रवेश कर रहे हैं जिसकी पुष्टि वाटिकन प्रेस कार्यालय के निदेशक मातेओ ब्रूनी ने की।
उन्होंने बतलाया कि पोप लियो 14वें और उनके सबसे करीबी सहयोगी, उन जगहों पर चले जाएंगे जहाँ उनके पूर्वाधिकारी पोप रहते थे।
अब तक, पोप लियो 14वें संत उफित्सियो भवन में रह रहे थे, जहाँ उन्होंने पोप बनने के बाद 10 महीने बिताये। पोप चुने जाने से पहले धर्माध्यक्षों के लिए गठित विभाग के प्रीफेक्ट के रूप में वे यहीं रहते थे। पोप का अपार्टमेंट, जिसे अब मरम्मत कर लिया गया है, प्रेरितिक आवास के तीसरे मंजिले में है। इसमें कई जगहें हैं, जिनमें लाइब्रेरी, एक छोटा चैपल भी शामिल है, और वहीं से पोप संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में उपस्थित विश्वासियों के साथ देवदूत प्रार्थना करते हैं।
पोप लियो 14वें ने प्रेरितिक भवन को 11 मई 2025 को ही खोल दिया था, जिसको पोप फ्रांसिस की मृत्यु के बाद 21 अप्रैल को सील कर दिया गया था जिन्होंने संत मर्था आवास में रहने का निश्चय किया था।
तीसरे मंजिल की इन जगहों पर रहनेवाले पहले पोप संत पीयुस 10वें (1903-1914) थे।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
