खोज

संत पापा लियो 14 ने माल्टा गणराज्य की राष्ट्रपति श्रीमति मिरियम स्पिटेरी देबोनो से मुलाकात की। संत पापा लियो 14 ने माल्टा गणराज्य की राष्ट्रपति श्रीमति मिरियम स्पिटेरी देबोनो से मुलाकात की।  (ANSA)

संत पापा लियो 14 ने माल्टा गणराज्य के राष्ट्रपति से मुलाकात की

संत पापा लियो 14 ने सोमवार को वेटिकन में माल्टा गणराज्य की राष्ट्रपति श्रीमति मिरियम स्पिटेरी देबोनो से मुलाकात की।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, सोमवार 02 मार्च 2026 (रेई) : संत पापा लियो 14 ने सोमवार 2 मार्च को वाटिकन प्रेरितिक भवन में माल्टा की राष्ट्रपति मिरियम स्पिटेरी देबोनो से मुलाकात की। इसके बाद राष्ट्रपति ने वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो परोलिन से मुलाकात की, उनके साथ राज्योंऔर अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ संबंधों के सचिव महाधर्माध्यक्ष पॉल रिचर्ड गलाघेर भी थे।

संत पापा लियो 14वें और माल्टा गणराज्य की राष्ट्रपति श्रीमति मिरियम स्पिटेरी देबोनो
संत पापा लियो 14वें और माल्टा गणराज्य की राष्ट्रपति श्रीमति मिरियम स्पिटेरी देबोनो   (ANSA)

वाटिकन राज्य के सचिवालय में चर्चा

वाटिकन प्रेस कार्यालय के एक बयान में कहा गया, कि वाटिकन के सचिवालय में बातचीत के दौरान, उन्होंने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय मामलों पर अपने विचार साझा किए, खासकर मध्यपूर्व और यूक्रेन के हालात पर।

बयान में आगे कहा गया है, "जैसे-जैसे बातचीत आगे बढ़ी, कलीसिया और सरकार के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छे आपसी रिश्तों और अच्छे सहयोग पर ज़ोर दिया गया, जिसमें जनसंख्‍या संबंधी स्थिति और प्रवासन जैसे आपसी हितों के मुद्दों पर ध्यान दिया गया।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

02 मार्च 2026, 16:51