खोज

 6.11.2025 को फ़िलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास वाटिकन सिटी आए और संत पापा लियो14वें से मिले 6.11.2025 को फ़िलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास वाटिकन सिटी आए और संत पापा लियो14वें से मिले  (ANSA)

संत पापा लियो ने फ़िलिस्तीनी राष्ट्रपति अब्बास से फ़ोन पर बात की

वाटिकन प्रेस कार्यालय ने पत्रकारों को बताया कि संत पापा लियो14वें को फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास का फ़ोन आया, जिसमें उन्होंने मध्य पूर्व विवाद में हाल के घटनाक्रम के बारे में बात की।

वाटिकन न्यूज़

रोम, सोमवार 16 मार्च 2026 : वाटिकन प्रेस कार्यालय के अनुसार, सोमवार सुबह संत पापा लियो 14वें को फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास का फ़ोन आया।

वाटिकन प्रेस कार्यालय ने पत्रकारों को भेजे एक नोट में कहा कि यह फोन "मध्य पूर्व में संघर्ष में खतरनाक हालात और फ़िलिस्तीनी लोगों के रहने के हालात" के बारे में थी।

प्रेस कार्यालय के बयान में कहा गया कि बातचीत के दौरान, संत पापा ने "राजनीतिक और कूट-नीतिक बातचीत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कानून का पूरा सम्मान करके शांति पाने की परमधर्मपीठ की प्रतिबद्धता को फिर से पुष्टि की।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

16 मार्च 2026, 16:11