खोज

ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति माननीय अलेक्जेंडर वान देर बेलेन से मुलाकात करते संत पापा लियो 14वें ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति माननीय अलेक्जेंडर वान देर बेलेन से मुलाकात करते संत पापा लियो 14वें 

पोप लियो ने ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की

संत पापा लियो 14वें ने बृहस्पतिवार 5 मार्च को ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति माननीय अलेक्जेंडर वान देर बेलेन का वाटिकन में स्वागत किया। जिन्होंने बाद में वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पीयेत्रो परोलिन एवं वाटिकन विदेश सचिव महाधर्माध्यक्ष पौल रिचार्ड गलाघर से भी मुलाकातें कीं।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 5 मार्च 26 (रेई) : वाटिकन प्रेस कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, संत पापा लियो 14वें और ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति माननीय अलेक्जेंडर वान देर बेलेन के बीच मुलाकात सौहार्दपूर्ण रही, जिसमें परमधर्मपीठ एवं ऑस्ट्रिया के बीच द्विक्षीय अच्छे संबंधों पर चर्चा हुए, खासकर, समाज के सार्वजनिक हित में काथलिक कलीसिया के सकारात्मक योगदान की सराहना की गई।

बयान में कहा गया कि मुलाकात के दौरान प्रवासन के मुद्दों और विभिन्न धर्मों के बीच संबंधों पर भी चर्चा हुई।

बातचीत में मौजूदा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, खासकर झगड़े की स्थितियों पर ध्यान दिया गया, और शांतिपूर्ण समाधान ढूंढने में अंतरराष्टीय समुदाय की बड़ी भूमिका की मांग की गई।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

05 मार्च 2026, 17:20