कार्डिनल ईश सेवक लुडोविको अल्टिएरी कार्डिनल ईश सेवक लुडोविको अल्टिएरी 

संत पापा ने धन्य घोषणा के लिये प्रस्तावित छह आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया

संत पापा लियो14वें ने छह लोगों को संत बनने की ओर आगे बढ़ाया, जिसमें एक इटालियन कार्डिनल और एक लोकधर्मी भी शामिल हैं जो एक परिवार के पिता थे और दूसरे जिन्होंने धर्म के लिए अपनी जान दे दी, साथ ही एक स्पानिश पुरोहित भी शामिल हैं जिन्होंने 20वीं सदी में कलीसिया की सेवा की।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, सोमवार 23 मार्च 2026 : संत पापा लियो 14वें ने सोमवार 23 मार्च को परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण विभाग के प्रीफेक्ट कार्डिनल मर्चेल्लो सेमेरारो से मुलाकात की। संत पापा ने कार्डिनल मर्चेल्लो के नेतृत्व में परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण विभाग द्वारा धन्य घोषणा के लिये प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया। उम्मीदवारों में एक धर्माध्यक्ष, दो पुरोहित, दो धर्मबहनें और एक लोकधर्मी हैं।

- अल्बानो के धर्माध्यक्ष, कार्डिनल ईश सेवक लुडोविको अल्टिएरी,  जिनका जन्म 17 जुलाई, 1805 को रोम, इटली में हुआ था, और जिनकी मृत्यु 11 अगस्त, 1867 को अल्बानो लाज़ियाल, इटली में हुई थी।

- धर्मप्रांतीय पुरोहित ईश सेवक एडवार्डो जुसेप्पे फ्लैनगन के विरोचित सदगुणों को मान्यता मिली है।  जिनका जन्म 13 जुलाई, 1886 को बैलीमो, आयरलैंड में हुआ था और मृत्यु 15 मई, 1948 को बर्लिन, जर्मनी में हुई थी।  वे  बॉयज़ टाउन के संस्थापक थे।

- धर्मप्रांतीय पुरोहित ईश सेवक एनरिको कैफ़ेरेल, "इक्विप्स नोट्रे डेम" एसोसिएशन और सेकुलर इंस्टीट्यूट "फ्रेटरनिटी ऑफ़ अवर लेडी ऑफ़ द रेजुरेक्सन" के संस्थापक का जन्म 30 जुलाई, 1903 को ल्योन, फ्रांस में हुआ था, और 18 सितंबर, 1996 को ब्यूवैस, फ्रांस में उनकी मृत्यु हो गई।

- संत विंसेंट डी पॉल की पुत्रियों के धर्मसमाज की धर्मबहन ईश सेविका स्तानिस्लावा सैमुलोव्स्का (बप्तिस्मा नाम-नी बारबरा), जिनका जन्म 30 जनवरी, 1865 को वोरीटी (अब पोलैंड) में हुआ था, और 6 दिसंबर, 1950 को ग्वाटेमाला सिटी, ग्वाटेमाला में उनकी मृत्यु हो गई।

- पवित्र हृदय की सेविकाओं के धर्मसंघ की धर्मबहन, (हैंडमेड्स ऑफ़ द डिवाइन हार्ट) ईश सेविका बेथलहम की मरियम, येसु के हृदय की रोमेरो अल्गारिन (बप्तिस्मा नाम-मारिया दोलोरेस), के विरोचित सदगुणों को मान्यता मिली है।   जिनका जन्म 7 अक्टूबर, 1916 को सेविले, स्पेन में हुआ था और 12 नवंबर, 1977 को सैनलुकर ला मेयोर, स्पेन में उनकी मृत्यु हुई।

- लोक धर्मी एवं परिवार के पिता, ईश सेवक जुसेप्पे कास्टाग्नेत्ती के विरोचित सदगुणों को मान्यता मिली है।  जिनका जन्म 15 मार्च, 1909 को मोंतेबारांज़ोने, इटली में हुआ था, और वहीं 22 जून, 1965 को उनकी मृत्यु हुई।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

23 मार्च 2026, 16:43