फिलीपिन्स के कार्डिनल लूईस अन्तोनियो तागले, 24.04.2025 फिलीपिन्स के कार्डिनल लूईस अन्तोनियो तागले, 24.04.2025 

कार्डिनल तागले के नेतृत्व में रोज़री विनती

रोम स्थित मरियम महागिरजाघर में गुरुवार की शाम फिलीपिन्स के कार्डिनल लूईस अन्तोनियो तागले ने दिवंगत सन्त पापा फ्राँसिस की याद में रोज़री माला विनती के पाठ का नेतृत्व किया।

वाटिकन सिटी

रोम, शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 (रेई, वाटिकन रेडियो): रोम स्थित मरियम महागिरजाघर में गुरुवार की शाम फिलीपिन्स के कार्डिनल लूईस अन्तोनियो तागले ने दिवंगत सन्त पापा फ्राँसिस की याद में रोज़री माला विनती के पाठ का नेतृत्व किया। यह प्रार्थना उस महागिरजाघर में सम्पन्न हुई जहां शनिवार 26 अप्रैल को सन्त पापा फ्राँसिस की अन्तयेष्टि धर्मविधि एवं दफन क्रिया सम्पन्न होगी।

येसु के शब्द

रोजरी का नेतृत्व करने से पहले अपने परिचयात्मक शब्दों में, कार्डिनल तागले ने दिन के लिये निर्धारित सुसमचार पाठ से पुनर्जीवित येसु के उन शब्दों को याद किया, जब वे अपने शिष्यों के बीच प्रकट हुए थे, जो उनके दुःखभोग की घटनाओं के बाद गहन सदमे में थे, येसु उनसे कहते हैं "तुम क्यों परेशान हो? और तुम्हारे दिलों में सवाल क्यों उठ रहे हैं?"

कार्डिनल तागले ने कहा, येसु ने उन्हें प्रोत्साहित किया और धर्मशास्त्र की व्याख्या करके उनके हृदयों को उदार बनाने में उनकी मदद की, ताकि वे "मृत्यु के भय से मुक्त हो सकें।"

उन्होंने कहा, "पुनर्जीवित मसीह के ये शब्द हम में से प्रत्येक को हमारे जीवन में आशा और निश्चितता प्रदान करने के लिए संबोधित हैं," क्योंकि "हमारे गुरु और प्रभु हमें जीवन देने आए हैं, एक ऐसा जीवन जिसका कोई अंत नहीं होगा।"

अंत में, कार्डिनल तागले ने विश्वासियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इसी भावना के साथ हम "हमारे प्रिय सन्त पापा फ्रांसिस के लिए हम प्रार्थना करें, उन्हें पवित्र कुँवारी मरियम, सालुस पोपुली रोमानी के कोमल हाथों के सिपुर्द करें" और "स्वर्ग के द्वार, मरियम हमारे लिए प्रार्थना करें।".....

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

25 अप्रैल 2025, 12:03