कार्डिनल अंबोंगो ने संत पापा को एक उपहार भेंट की कार्डिनल अंबोंगो ने संत पापा को एक उपहार भेंट की 

कार्डिनल अंबोंगो: संत पापा का डीआरसी दौरा चुनावी साल में 'मेल-मिलाप का आह्वान' है

किंशासा के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल फ्रिडोलिन अंबोंगो ने मिस्सा के अंत में संत पापा फ्राँसिस को बताया कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की उनकी यात्रा डीआरसी के लोगों के लिए "प्यार का संकेत" है और और बाद में वर्ष में "मुक्त, पारदर्शी, समावेशी और शांतिपूर्ण चुनाव" आयोजित करने के लिए एक प्रोत्साहन है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

किंशासा, बुधवार 1 फरवरी 2023 (वाटिकन न्यूज) : किंशासा के एनडोलो हवाई अड्डे पर बुधवार को मिस्सा समारोह के दौरान, किंशासा के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल फ्रिडोलिन अंबोंगो ने संत पापा के स्वागत पर अपनी खुशी व्यक्त की और उन्हें सभी ख्रीस्तीय विश्वासियों की खुशी से अवगत कराया।

न्यायोचित कांगो के लिए प्रोत्साहन और आशा

कार्डिनल ने कहा, "आप हमारे लोगों के इतिहास के एक विशेष और अनूठे संदर्भ में हमारे पास आये हैं।"

उन्होंने कहा, "कांगो संभावित रूप से समृद्ध देश है; इसकी ज्यादातर युवा आबादी मुख्य रूप से ख्रीस्तीय है। कांगो के लोग एक बहुआयामी संकट, सशस्त्र संघर्ष, विशेष रूप से देश के पूर्व में, आर्थिक संकट और सामाजिक दुख का सामना कर रहे हैं और ऐसे लोग शरीर और आत्मा में पीड़ित हैं।" हालांकि, उन्होंने आश्वस्त किया, इस "अन्यायपूर्ण पीड़ा के बावजूद, कांगोवासी आश्वस्त और आशावान बने हुए हैं।"

कार्डिनल अंबोंगो ने आशा व्यक्त की कि संत पापा फ्राँसिस की यात्रा, "लोगों, यहाँ की भूमि और इसकी संस्कृति के प्रति विचार और लगाव की अभिव्यक्ति" से परे, कई संघर्षों से कमजोर लोगों को "प्रोत्साहन और आराम" देगी। यह भी दर्शाता है कि "हम आपकी प्रार्थनाओं में, आपके विचारों में और आपके हृदय में मौजूद हैं" और यह आध्यात्मिक निकटता, किंशासा के महाधर्माध्यक्ष को आश्वस्त करती है, "हमें हमारी गहराई तक छूती है।"

उन्होंने कहा कि इस वर्ष 20 दिसंबर 2023 को आम चुनाव होने वाले हैं, यह देश में राजनीतिक और सामाजिक तनाव की जोखिम को बढ़ाएगा।।

संत पापा द्वारा लाया गया यह संदेश - "मसीह में सभी का मेल-मिलाप" - इसलिए "स्वतंत्र, पारदर्शी, लोकतांत्रिक, समावेशी और शांतिपूर्ण चुनाव" आयोजित करने की आशा का एक कारण है।

संत पापा का आगमन खुशी की वजह है

अपने संबोधन को जारी रखते हुए, कार्डिनल अंबोंगो ने अपनी भूमि पर संत पापा का स्वागत करने में ख्रीस्तीय विश्वासियों की खुशी को दोहराया।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा और इस यूखारिस्तीय समारोह के माध्यम से, हर कोई महसूस करता है कि वे आए हैं और उनके विश्वास में मजबूती आई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह उत्सव आशा का प्रतीक है और लोग हमारे देश के लिए वांछित सच्ची और स्थायी शांति की कृपा प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

कार्डिनल अंबोंगो ने कहा, "मैं आशा करता हूँ कि यह यूखरिस्त जिसकी आपने अभी अध्यक्षता की है, हमें ख्रीस्त को और अधिक समर्पित करेगा जिसमें हम सभी का मेल मिलाप है।"

 

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

01 फ़रवरी 2023, 16:48