आयोजकों ने विश्व युवा दिवस सियोल का आधिकारिक गीत जारी किया

2027 में सियोल में होनेवाले विश्व युवा दिवस के एक साल पहले, इसका आधिकारिक गीत, जारी किया गया: कॉनफिदिते, ईगो विची मुंदुम, या “हिम्मत रखो! मैंने दुनिया जीत ली है।”

सेसिल मेरीयुक्स

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 4 अगस्त 2026 (रेई) : यह एक ऐसी धुन है जो युवा काथलिकों की पूरी पीढ़ी के मन में गूंजेगी। अगले विश्व युवा दिवस के आधिकारिक गीत को कार्यक्रम के ठीक एक साल पहले जारी किया गया है। यह गीत काथलिक युवाओं के लिए आयोजित अंतरराष्ट्रीय मिलन समारोह (विश्व युवा दिवस) के लिए माहौल तैयार करेगा, जो 3 से 8 अगस्त, 2027 तक सियोल में होगा।

सभी देशों के लिए एक भजन

आधिकारिक गीत का शीर्षक है : कॉनफिदिते, ईगो विची मुंदुम, और इसे विश्व युवा दिवस 2027 के लिए चुने गये आदर्शवाक्य : “हिम्मत रखो! मैंने दुनिया को जीत लिया है,”(यो.16:33) से लिया गया है। यह एक अंतरराष्ट्रीय भजन है, जिसे कई भाषाओं में गाया जाता है, जिसमें कोरियन, अंग्रेजी, फ्रेंच, स्पैनिश, पुर्तगाली और इटालियन शामिल हैं।

गाना एक बुलावे से शुरू होता है: “आओ मेरे पीछे आओ, सोए हुए दिल, जागो और चलो”। इसके दो संस्करण रिकॉर्ड किए गए हैं, पहला (जो इस लेख के ऊपर देखा जा सकता है) ज़्यादा क्लासिकल स्टाइल में है, जिसमें एक गायक दल और ऑर्केस्ट्रा है, जबकि दूसरा एक रीमिक्स पॉप संस्करण है (जिसे आप लेख के नीचे देख सकते हैं)।

सहभागिता का गीत

इस गाने का एक मकसद कार्यक्रम का पूर्वानुभव देना है। सबसे बढ़कर, यह प्रतिभागियों के लिए स्थायी साउंडट्रैक का काम करेगा, जब वे इकट्ठा होने की तैयारी करेंगे। हर संस्करण का अपना लय होता है, जो प्रतिभागियों के लिए यादों का खजाना लेकर आती है।

इस गीत को एक खुली प्रतियोगिता के द्वारा तैयार किया गया है। इसे एक असली गाना बनाना था जो विश्व युवा दिवस की विषयवस्तु, “हिम्मत रखो! मैंने दुनिया को जीत लिया है” (यो. 16:33) को प्रस्तुत करे। यह प्रयास सफल रहा। कुल 434 गाने जमा किये गये थे, जिनमें 294 विदेश से थे। चुने हुए गाने को वाटिकन के लोकधर्मी, परिवार और जीवन के लिए गठित विभाग से मंजूरी के लिए भेजा गया।

कोरिया में विश्व युवा दिवस

आधिकारिक गाने को कोरिया के संगीतकार फ्रांसिस जियून किम ने बनाया है, जिन्होंने इसमें अपने देश और संस्कृति का स्वाद डाला है। गाने का अधिकांश हिस्सा कोरियन में गाया जाता है, इसकी आवाजें स्थानीय पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मिलकर एक समकालीन व्यवस्था में मिलती हैं। म्यूजिक वीडियो में सियोल के दृश्य और मशहूर जगहों को दिखाया गया है, जो अगली गर्मियों में प्रतिभागियों का इंतजार कर रही चीजों की पहली झलक दिखाता है।

परंपरा के अनुसार, “धर्मप्रांतीय दिवस” राजधानी में मनाये जानेवाले विश्व दिवस से पहले होगा। 29 जुलाई से 2 अगस्त, 2027 तक, पंद्रह कोरियाई धर्मप्रांत तीर्थयात्रियों का पल्ली और परिवारों में स्वागत करेंगे, जिससे उन्हें सियोल में समारोह में भाग लेने से पहले स्थानीय कलीसिया के जीवन में पूरी तरह घुलने-मिलने का मौका मिलेगा।

1995 में मनीला में विश्व युवा दिवस आयोजित किये जाने के बाद, एशिया में होनेवाला यह दूसरा विश्व युवा दिवस होगा। यह पहली बार है जब इस बड़े कार्यक्रम को ऐसे देश में आयोजित किया जा रहा है जहाँ काथलिक अल्पसंख्यक हैं। जो दक्षिण कोरिया में, काथलिक आबादी का लगभग 12% हिस्सा हैं, जो एक ऐसे समाज में है जहाँ धार्मिक रूप से बहुत ज्यादा लोग रहते हैं।

अगला चरण

तीर्थयात्रियों का रजिस्ट्रेशन अक्टूबर 2026 में शुरू होंगे, जिसमें ठहरने की अवधि और चुने गए कारयक्रम के आधार पर अलग-अलग पैकेज मिलेंगे। एक मोबाइल ऐप और एक इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स सिस्टम भी बनाया जा रहा है।

पिछले संस्करण की तरह, आतिथ्य ज्यादातर सियोल महाधर्मप्रांत के परिवार और पल्ली करेंगे। लगभग 230 पल्ली पहले से ही होस्ट परिवारों को भर्ती कर रहे हैं और उन्हें ट्रेनिंग दे रहे हैं ताकि युवा कोरियाई कलीसिया  के दैनिक जीवन का अनुभव कर सकें।

सियोल महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष और स्थानीय आयोजक समिति के अध्यक्ष, महाधर्माध्यक्ष पीटर चुंग सून-टैक ने कहा, "हम यह पक्का करने की पूरी कोशिश करेंगे कि विश्व युवा दिवस सियोल 2027 आशा का उत्सव होगा और कोरिया एवं सियोल की मेहमाननवाज़ी और एकजुटता का सबूत हो।" टीमें तीन साल से इस कार्यक्रम की तैयारी कर रही हैं, और अब वे दुनिया भर से लाखों युवाओं का स्वागत करने से पहले अंतिम चरण में हैं। लगभग 30,000 स्वयंसेवक के जुटने की उम्मीद है, जिनमें से कई सौ पहले से ही काम पर हैं।

विश्व युवा दिवस सियोल 2027 का आधिकारिक गीत

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

04 अगस्त 2026, 17:13