दक्षिणी लेबनान के गिरजाघरों पर हमला
वाटिकन न्यूज
लेबनान, शनिवार 09 मई 2026 : पिछले शुक्रवार को लेबनान में, साल्वातोरियन धर्मबहनों के एक कॉन्वेंट और एक पुराने स्कूल को इज़राइली सेना ने तबाह कर दिया। यह कोई अकेला मामला नहीं है। 2024 में, यारून और डेरदगया में मेलकाइट गिरजाघर जो लेबनानी सांस्कृतिक विरासत स्थल के तौर पर सूचीबद्ध हैं, उन्हें तबाह कर दिया गया था। हिज़्बुल्लाह और इज़राइली सेना के बीच गोलीबारी में फंसे कुछ ईसाई गांवों को भी तबाह कर दिया गया है और वहां के लोगों को खाली करा दिया गया है, जिनमें कवज़ा और अल्मा एल चाब शामिल हैं। कई लेबनानी कहते हैं कि यह पक्का करने की कोशिश है कि आम लोग कभी वापस न आ सकें।
लेबनान में मेलकाइट ग्रीक काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि “गिरजाघर, स्कूल और घर सिर्फ़ पत्थर नहीं हैं। इन जगहों पर हमला करना इंसानी गरिमा पर ही हमला करना है।”
मेलकाइट ग्रीक काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन लेबनानी सरकार, संयुक्त राष्ट्र औरअंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील कर रही है कि वे आम लोगों, उनकी संपत्ति और उनके धार्मिक संस्थानों की रक्षा करें, ताकि इन गांवों को चुपचाप खत्म न कर दिया जाए।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here