2026.05.09पवित्र क्रूस की दया की धर्मबहनों के धर्मसमाज की सिस्टर दीप्ति मिंज  सीसीबीआई महिला आयोग की सहयोगी सचिव 2026.05.09पवित्र क्रूस की दया की धर्मबहनों के धर्मसमाज की सिस्टर दीप्ति मिंज सीसीबीआई महिला आयोग की सहयोगी सचिव  

सीसीबीआई महिला आयोग में सिस्टर दीप्ति मिंज की नियुक्ति

सीसीबीआई ने बैंगलोर में हुई कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान सिस्टर दीप्ति मिंज एससीएससी को सीसीबीआई महिला आयोग का सहयोगी सचिव नियुक्त किया है। उनको सामाजिक विकास और प्रेरितिक कार्यों में 25 साल से ज़्यादा का अनुभव है।

डॉ. स्टीफन अलाथारा - सीसीबीआई

नई दिल्ली, शनिवार 9 मई 2026 (वाटिकन न्यूज) :  भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन (सीसीबीआई) के कार्यकारी समिति ने पवित्र क्रूस की दया की धर्मबहनों के धर्मसमाज की सिस्टर दीप्ति मिंज को महिला आयोग का सहयोगी सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 5-6 मई 2026 को बैंगलोर में हुई कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान की गई।

सिस्टर दीप्ति मिंज को सामाजिक विकास और प्रेरितिक कार्यों में 25 साल से ज़्यादा का अनुभव है। उनका काम ज़्यादातर झारखंड और छत्तीसगढ़ में आदिवासी समुदायों, महिलाओं और आर्थिक रूप से पिछड़े दलों के बीच रहा है।

छत्तीसगढ़, असनाबहार में जन्मी सिस्टर दीप्ति ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से जुड़े जबलपुर के ज़ेवियर संस्थान के विकास कार्य और अध्ययन से ग्रामीण प्रबंधन में एमबीए किया है। उनके काम में स्वयं सहायता समूह बनाना, सहकारिता को बढ़ावा देना और नेतृत्व और क्षमता निर्माण प्रोग्राम चलाना शामिल है। उन्होंने विकास परियोजनाओं को लागू करने और कल्याणकारी योजनाओं तक पहुँच को बेहतर बनाने के लिए सरकारी विभाग, NABARD और अलग-अलग संगठनों के साथ मिलकर काम किया है।

उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता, परियोजना समन्वयक और सामाजिक कार्य निदेशिका के रुप पर काम किया है। उन्होंने एक मोबाइल हेल्थ प्रोग्राम में भी योगदान दिया और एचआईवी/एआईडीएस से प्रभावित लोगों के लिए जागरूकता फैलाने में मदद की। उनके खास योगदानों में से एक गुमला जिले में केंद्र सरकार के समर्थन से सौर विद्युतीकरण परियोजना प्रोजेक्ट को लागू करना है, जिससे टिकाऊ विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलता है।

2019 से 2024 तक, उन्होंने छत्तीसगढ़ के रायपुर महाधर्मप्रांत में महिलाओं के लिए धर्मप्रांतीय समन्वयक के रुप पर काम किया। 2025 में, उन्हें राष्ट्रीय वक्ता तौर पर नियुक्त किया गया, जो अलग-अलग इलाकों की महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाती हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

09 मई 2026, 15:57