खोज

अमरीका के पूजनीय फुल्टन जे. शीन अमरीका के पूजनीय फुल्टन जे. शीन 

महाधर्माध्यक्ष फुल्टन शीन 24 सितम्बर को धन्य घोषित किये जायेंगे

वाटिकन के संत घोषणा प्रकरण विभाग के अनुसार, दिवंगत अमेरिकी महाधर्माध्यक्ष फुल्टन जे. शीन 24 सितंबर, 2026 को मिसौरी के संत लुइस में धन्य घोषित किये जाएंगे।

वाटिकन न्यूज

अमरीका के आदरणीय फुल्टन जे. शीन को गुरुवार, 24 सितंबर, 2026 को मिसौरी संत लुइस में धन्य घोषित किया जाएगा।

सुसमाचार प्रचार विभाग के प्रो-प्रीफेक्ट, कार्डिनल लुइस अंटोनियो ताग्ले पोप लियो 14 का प्रतिनिधित्व करते हुए धन्य घोषणा समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

उनके विरोचित सदगुण को पहचान मिलने के बाद, 2012 में पोप बेनेडिक्ट 16वें ने फुल्टन शीन को सम्मानित घोषित किया था। 2019 में, पोप फ्रांसिस ने उनके माध्यम से हुए चमत्कार को मान्यता दी थी।

इस मान्यता ने महाधर्माध्यक्ष शीन को धन्य घोषणा के लिए मंजूरी दे दी।

भावी धन्य फुल्टन शीन अपने जोशीले उपदेश के लिए जाने जाते थे, खासकर, टेलीविजन और रेडियो पर।

8 मई, 1895 को इलिनोइस के एल पासो में एक आयरिश परिवार में जन्मे शीन को 24 साल की उम्र में पुरोहित बनने का एहसास हुआ और 1919 में उनका पुरोहिताभिषेक हुआ था।

उन्होंने वॉशिंगटन में काथलिक यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका, ल्यूवेन (बेल्जियम) में काथलिक यूनिवर्सिटी और रोम में संत थॉमस एक्विनस परमधर्मपीठीय यूनिवर्सिटी से अध्ययन की थी।

वे 1926 में अमरीका लौट गये और अमरीका के काथलिक यूनिवर्सिटी पढ़ाना शुरू किया, इस कार्य को उन्होंने 1950 तक किया। शीन ने 1951 से 1969 तक न्यूयॉर्क में रोचेस्टर के धर्माध्यक्ष के रूप में काम किया, और पोप पॉल छटवें ने बाद में उन्हें 1969 में वेल्स के न्यूपोर्ट का महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया।

एक काबिल टीचर और वक्ता, शीन के प्रवचनों की बहुत तारीफ होती थी। 1930 में, उन्होंने “द काथलिक आवर” नाम के संडे रेडियो प्रोग्राम में हिस्सा लेना शुरू किया, जो अपनी लोकप्रियता के शिखर पर लगभग चार मिलियन सुनने वालों तक पहुँचा।

9 दिसंबर 1979 को 84 साल की उम्र में न्यूयॉर्क में उनका निधन हो गया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

26 मार्च 2026, 16:36