खोज

लेबनान की सीमा का एक गिरजाघर लेबनान की सीमा का एक गिरजाघर  (AFP or licensors)

पूर्वी कलीसियाओं से समाचार : 7 मार्च 2026

पूर्वी कलीसियाओं में इस सप्ताह के मुख्य समाचार हैं : मध्यपूर्व में बढ़ती हिंसा और लेबनान, इराक और पवित्र भूमि के समुदायों पर इसका असर। समाचार को लूभ्रे द ओरियो के सहयोग से तैयार किया गया है।

वाटिकन न्यूज

हिंसा की एक नई लहर मध्य पूर्व को झकझोर रही है जिसका प्रभाव ईरान, लेबनान, इराक और पवित्र भूमि पर पड़ रहा है और पहले से ही मौजूद गहरे संकटों को और बढ़ा रही है जिससे क्षेत्र की अस्थिरता बढ़ रही है।

लेबनान

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस्राएली हमलों में कम से कम 123 लोग मारे गये हैं और 683 लोग घायल हो गये हैं।

60,000 से ज्यादा लोग दक्षिणी लेबनान भाग गये हैं, कई लोग बेरूत की ओर रूख कर रहे हैं, इसमें इसके दक्षिणी उपनगर भी शामिल हैं, जिन पर बार-बार बमबारी की गई है।

स्कूल बंद हैं, लेकिन कई ख्रीस्तीय संस्थाएँ बेघर लोगों को रखने का इंतजाम कर रही हैं: चैरिटी की पुत्रियाँ (डॉटर्स ऑफ चैरिटी), लिबामी संघ, और पवित्र हृदय की धर्मबहनों के कॉन्वेंट अपने खाली स्कूलों में सैकड़ों परिवारों का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं, जबकि घायलों का इलाज उनके अस्पतालों में किया जाएगा। गीताउई अस्पताल लड़ाई में बुरी तरह जले हुए लोगों को लेने की तैयारी कर रहा है।

बढ़ते आंतरिक तनाव से देश हैरान है।

इराक

इरबिल में अमरीकी सैन्य स्थलों और एयरपोर्ट क्षेत्रों को निशाना बनाकर बार-बार मिसाइल और ड्रोन हमलों के कारण लोग लगभग लॉकडाउन की स्थिति में रह रहे हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि हाल के दिनों में इस इलाके में 100 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन हमले हुए हैं।

निनवें मैदानों और मध्य इराक में ईरान समर्थक सेना से जुड़ी घटनाओं से असुरक्षा की भावना फिर बढ़ रही है।

पवित्र भूमि

येरूसालेम और पूरे पवित्र भूमि में, ख्रीस्तीय और स्वास्थ्य देखभाल संस्थान चिंता और अनिश्चितता के माहौल में बढ़ती आम लोगों की जरूरतों का सामना कर रहे हैं।

ये घटनाएँ पहले से मौजूद संकटों को और बढ़ा रही हैं, जिससे इस इलाके की पहले से ही संरचनात्मक नाजुकता और बढ़ रही है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

07 मार्च 2026, 15:27