हवाई यात्रा बधित होने पर अमरीका ने अपने नागरिकों को मध्यपूर्व छोड़ने के लिए कहा हवाई यात्रा बधित होने पर अमरीका ने अपने नागरिकों को मध्यपूर्व छोड़ने के लिए कहा 

धर्माध्यक्ष मर्तिनेली : अरब की माता हमपर नजर रखें और शांति प्रदान करें

अमरीका एवं इस्राएल द्वारा ईरान पर हमले के बाद धर्माध्यक्ष मार्तिनेली ने विश्वासियों को आमंत्रित किया है कि वे शांति और लोगों की कुशलता के लिए प्रार्थना करें।

वाटिकन न्यूज

ईरान, मंगलवार, 3 मार्च 2026 (रेई) : जब खाड़ी क्षेत्र ईरान पर अमेरिका और इस्राएल की बमबारी का असर झेल रहा है, दक्षिणी अरब के प्रेरितिक विकर धर्माध्यक्ष पाओलो मार्तिनेली ने संयुक्त अरब अमीरात, ओमान और यमन में रहनेवाले काथलिक समुदायों से “शांति और मेल-मिलाप” के लिए रोजरी माला विन्ती करने की अपील की है।

उन्होंने कहा “अरब की हमारी माता मरियम, हम सब पर नजर रखें; हमारे संरक्षक, पीटर और पॉल, हमारी रक्षा करें; और संत फ्रांसिस असीसी हमें शांति प्रदान करे।”

वाटिकन न्यूज से बात करते हुए उन्होंने बतलाया कि पवित्र मिस्सा के दौरान, उन्होंने विश्वासियों से आग्रह किया है कि वे “इस क्षेत्र के सभी लोगों की शांति और सुरक्षा के लिए” प्रार्थना करें।

संत पापा का संदेश

शनिवार को शुरू हुए अमरीका-इस्राएली संयुक्त हमलों के बाद, ईरान ने खाड़ी इलाके के कई इलाकों में जवाबी हमले किए, जिसमें एयरपोर्ट, बिल्डिंग, बंदरगाह और कई नागरिक इमारतों को निशाना बनाया गया, खासकर दोहा, मनामा और कुवैत सिटी जैसे शहरों में।

रविवार को देवदूत प्रार्थना के दौरान, पोप लियो ने विश्वासियों को संबोधित किया और मध्यपूर्व में शांति के लिए प्रार्थना करने को कहा।

धर्माध्यक्ष मार्तिनेली ने कहा, “कल पोप लियो ने जो कहा, वह बहुत जरूरी था। हम उनके शब्दों से बहुत प्रभावित हुए क्योंकि उन्होंने उसी बात का जिक्र किया जिसका हमें सामना करना है।”

धर्माध्यक्ष के लिए, पोप का “लोगों की भलाई” पर जोर देना “सटीक और साफ शब्दों में था, जिनका वास्तविक वजन है।” उन्होंने पोप की अपील दोहराई कि “कूटनीति और बातचीत से फिर शुरुआत की जाए, ताकि हम लोगों के बीच शांति और मेल-मिलाप को बढ़ावा देने हेतु अपने सामने आनेवाली सभी रुकावटों को दूर कर सकें।”

लोगों की भलाई

लोगों के सामान्य जीवन और हित के बारे में सोचते हुए, धर्माध्यक्ष मार्तिनेली ने अपना ध्यान “उन लोगों पर केंद्रित किया जिन्हें हर दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्हें खाने, स्कूल या काम के सवाल का सामना करना पड़ता है, और परिवारिक जीवन को व्यवस्थित करना पड़ता है।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारे लिए लोगों की रोजमर्रा की जिदगी, उन लोगों की भलाई को ध्यान में रखना बहुत जरूरी है जो न्याय पर आधारित शांतिपूर्ण जीवन चाहते हैं।”

प्रार्थना में एक साथ

काथलिक समुदायों से लगातार अपील करते हुए, धर्माध्यक्ष ने उनसे प्रार्थना में एक साथ रहने की अपील की। ​​उन्होंने “भक्तों को हर दिन पवित्र रोजरीमाला विन्ती करने और हमेशा प्रार्थना में एक साथ रहने के लिए आमंत्रित किया, यह महसूस न करते हुए कि हम अकेले या अलग-थलग हैं।”

उन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया: “हम हमेशा साथ हैं। हम साथ में प्रार्थना करते हैं। हम साथ में काम करते हैं।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

03 मार्च 2026, 16:24