धर्माध्यक्ष जेरोम दास वारूवेल का निधन
डॉ. स्टेफन अलाथारा
नई दिल्ली, मंगलवार, 24 मार्च 2026 (सीसीबीआई) : डिमेंशिया और पार्किंसंस बीमारी से हुई दिक्कतों के बाद उन्हें हाल के महीनों में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और चेन्नई के कावेरी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
अंतिम संस्कार बुधवार, 25 मार्च 2026 को दोपहर 3:00 बजे तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के कुझिथुरई में मोस्ट होली ट्रिनिटी कथिड्रल में सम्पन्न होगा।
मंगलवार, 24 मार्च को शाम 4:00 बजे लूर्द की माता मरियम तीर्थस्थल में उनकी आत्मा की अनन्त शांति के लिए एक पवित्र मिस्सा अर्पित किया जाएगा, जिसका अनुष्ठान मद्रास और मैलापोर के महाधर्माध्यक्ष जॉर्ज एंटोनीसामी करेंगे।
धर्माध्यक्ष वारूवेल कुझिथुरई धर्मप्रांत के प्रथम धर्माध्यक्ष थे जिसकी स्थापना 2014 में हुई थी। उन्होंने 2015 से धर्मप्रांत की सेवा की और अस्वस्थ होने के कारण 6 जून 2020 को इस्तिफा दे दिया था।
धर्माध्यक्ष जेरोम दास वारुवेल एसडीबी का जन्म 21 अक्टूबर 1951 को कोट्टार धर्मप्रांत के पादुवूर में हुआ था। उन्होंने अरुलानंदार कॉलेज, करुमाथुर, मदुराई (1973-1976) से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। 1976 में डॉन बॉस्को सलेशियन धर्मसंघ में प्रवेश किया। उन्होंने 24 मई 1978 को अपना प्रथम मन्नत और 24 मई 1981 को आजीवन व्रत धारण किया। 1981 से 1986 तक उन्होंने रोम के पोंटिफिकल सेलेशियन यूनिवर्सिटी में ईशशास्त्र का अध्ययन किया, साथ ही ईशशास्त्र में स्नातक की डिग्री और अध्यापन-शास्त्र में मास्टर की डिग्री हासिल की।
2 जून 1985 को उन्होंने संत पापा जॉन पौल द्वितीय के कर कमलों से पुरोहिताभिषेक ग्रहण किया।
पुरोहिताभिषेक के बाद उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में प्रेरितिक सेवा दी। 1986 से 1990 तक, उन्होंने वेल्लाकिनार में नवशिष्यालय के वाइस-रेक्टर के रूप में काम किया; 1990 से 1992 तक, तिरुपत्तूर में प्री-नोविशिएट के रेक्टर रहे; 1992 से 1994 तक, मैयम में प्री-नोविशिएट के रेक्टर थे; 1994 से 1996 तक, त्रिची में सलेशियन विद्यार्थी बॉडी के डीन थे; 1996 से 2001 तक, मद्रास-मायलापुर के को-कथिड्रल के पल्ली पुरोहित और रेक्टर थे।
उन्होंने 1999 से 2003 तक प्रोविंशियल काउंसलर के रूप में भी काम किया; तिरुपत्तूर (2001–2002) और एन्नोर (2002–2003) में कालवी सोलाई के डायरेक्टर; और 2003 से 2010 तक थलावाड़ी में माउंट डॉन बॉस्को के डायरेक्टर रहे। 2010 से, वे वेल्लोर धर्मप्रांत में येलागिरी हिल्स में नोविस मास्टर के रूप में सेवा दी।
22 दिसंबर 2014 को वे कुझिथुरई के धर्माध्यक्ष नियुक्त हुए और 24 फरवरी 2015 को उनका धर्माध्यक्षीय पावन अभिषेक सम्पन्न हुआ।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here