खोज

पुरोहितों पर हमले का विरोध प्रदर्शन पुरोहितों पर हमले का विरोध प्रदर्शन  (AFP or licensors)

नाइजीरिया - दक्षिणी नाइजीरिया में पुरोहित घायल

दक्षिणी नाइजीरिया के इमो राज्य ओगबाकू में क्रिसमस की शाम को एक काथलिक पुरोहित, फादर रेमंड न्जोकू को गोली मार दी गई जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

वाटिकन न्यूज

अबुजा, मंगलवार, 30 दिसंबर 2025 (फिदेस एजेंसी) - ओवेरी के धर्मप्रांतीय पुरोहित के अनुसार, इगबाकू में संत केविन पल्ली के सहायक पल्ली पुरोहित फादर न्जोकू रात करीब 8 बजे घर लौट रहे थे, तभी बंदूकधारियों ने उन पर गोलियाँ चला दीं। हमलावर, जो एक कार में आए थे, माना जा रहा है कि अपहरण करनेवाले एक गैंग का हिस्सा थे, जिन्होंने पहले भी इलाके में एक और व्यक्ति का अपहरण करने की नाकाम कोशिश की थी।

कुछ पल्लीवासी फादर न्जोकू को पास के एक अस्पताल ले गए, जहाँ उन्हें आपातकालीन मेडिकल केयर मिली। ओवेरी के महाधर्माध्यक्ष, लुसियस इवेजुरु उगोरजी ने बाद में बताया कि घायल पुरोहित ठीक हो रहे हैं। उन्होंने कहा, "हम ईश्वर का शुक्रिया अदा करते हैं कि वे इस जानलेवा हमले में बच गए," उन्होंने बताया कि फादर की कार पर कई गोलियां लगीं हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

30 दिसंबर 2025, 16:36