खोज

पोप लियो 14वें की तस्वीर पोप लियो 14वें की तस्वीर  (2025 Getty Images)

शिकागो में पोप लियो 14वें के चुनाव का उत्सव मनाया जाएगा

पोप लियो 14वें के गृहनगर शिकागो महाधर्मप्रांत के रेट फील्ड में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें एक स्थानीय कलीसिया के बेटे के पोप पद पर निर्वाचन का जश्न मनाया जाएगा।

वाटिकन न्यूज

पोप लियो 14वें का गृहनगर, अमेरिका का शिकागो शहर, प्रार्थना और संगीत के एक दिन के साथ उनके चुनाव का जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है।

उत्सव, जिसे शिकागो के रेट फील्ड में मनाया जाएगा, शिकागो महाधर्मप्रांत,जो इस कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है ने इसे विश्वास, एकता और सामुदायिक भावना के लिए एक मिलन समारोह बताया है।

एक्स पर एक पोस्ट में महाधर्मप्रांत ने लिखा: 14 जून को पोप लियो 14वें के चुनाव पर होनेवाले उत्सव के लिए रेट फील्ड - @WhiteSox के होम पर हमसे जुड़ें। अभी अपने टिकट प्राप्त करें -https://ticketmaster.com/event/040062AB8F6B11DB

रेट फील्ड शहर का बेसबॉल स्टेडियम है, जो मेजर लीग बेसबॉल के शिकागो व्हाइट सॉक्स का घरेलू बॉलपार्क है।

शनिवार, 14 जून को 12:30 बजे गेट खुलेगा, और कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा, और स्थानीय समयानुसार शाम 4:00 बजे शिकागो के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल ब्लेज़ कपिच की अध्यक्षता में पवित्र मिस्सा के साथ समाप्त होगा।

जब पहली बार इस कार्यक्रम की घोषणा की गई थी, तब कार्डिनल ब्लेज़ कपिच ने एक छोटा वीडियो संदेश जारी किया था, जिसमें सभी को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था।

कार्डिनल ब्लेज़ कपिच की ओर से एक विशेष आमंत्रण

हालाँकि पोप लियो 14वें  इस कार्यक्रम के लिए शिकागो में मौजूद नहीं होंगे, लेकिन उन्होंने घोषणा की है कि वे रोम से ही कार्यक्रम में भाग लेंगे, और सभा में एक वीडियो संदेश चलाया जाएगा।

कार्यक्रम की घोषणा के बाद श्रद्धालुओं की प्रतिक्रिया असाधारण रही है। टिकट उपलब्ध होने के पहले 15 मिनट के भीतर ही 9,000 से ज़्यादा टिकटों का अनुरोध किया गया। पहले दिन के अंत तक यह संख्या 20,000 तक पहुँच गई।

टिकट अभी भी पाँच अमेरिकी डॉलर ($5) की कीमत पर उपलब्ध हैं, और सभी को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी और कार्यक्रम के लिए पंजीकरण करने के लिए, कृपया archchicago.org/PopeLeoXIV पर जाएँ।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

03 जून 2025, 17:03